Pithoragarh- यूथ कांग्रेस प्रदेश संयोजक का जिम्मा मिलने पर कविराज का हुआ स्वागत

editor1
1 Min Read

पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यालय तिलढुकरी में विधायक मयूख महर ने यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक कविराज महर का कांग्रेस कार्यालय तिलढुकरी में माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस युवाओं को महत्व व जिम्मेदारी देने पर भरोसा रख रही है। इसी का उदाहरण है कि सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ के यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र संयोजक को उनकी कार्य कुशलता के आधार पर संगठन ने प्रदेश की जिम्मेदारी दी है।

वहीं कविराज ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय, प्रदेश नेतृत्व के साथ विधायक महर का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी की रीति-नीति व कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रखेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, भुवन पाण्डेय, मथुरा दत्त देवलाल, निर्मल सौन, त्रिलोक बिष्ट, गजेंद्र वल्दिया, राजेश शर्मा, गौरव महर, शंकर खड़ायत, दीपक कुंवर, बहादुर सामंत आदि उपस्थित थे।