Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

12 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट , इस वर्ष पहली बार सुनाई देगी होमगार्ड विभाग के मसकबीन की धुन

बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार यानी 12 मई को खोल दिए जांएगे। सुबह छह बजे विधिविधान के साथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल के दिए…

बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार यानी 12 मई को खोल दिए जांएगे। सुबह छह बजे विधिविधान के साथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल के दिए जाएंगे। छह माह तक भक्‍त यहां भगवान बदरीश के दर्शन कर सकेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वहीं इस वर्ष कपाट खुलने के मौके पर सेना की बैंड धुनों के साथ ही पहली बार उत्तराखंड होमगार्ड विभाग के मसकबीन की धुन भी श्रद्धालुओं को सुनाई देगी।वही ऐसे में पहली बार विभाग ने बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर टीम के प्रदर्शन की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि टीम की ओर से कपाट खुलने के साथ ही 12 से 14 मई तक धाम में मस्क बाजा की प्रस्तुति दी जाएगी।

चमोली होमगार्ड के प्रभारी कमांडेंट दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि होमगार्ड कमांडेंट जनरल केवल खुराना की पहल पर होमगार्ड के जवानों की मसकबीन की टीम तैयार की गई है। जो देहरादून में आयोजित कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी है।