Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बहन की परवाह करना भाई को पड़ गया भारी, जीजा ने गुस्से में काट दी साले की नाक

मामूली सी पर जीजा ने अपने साले की नाक काट दी। आनन-फानन में घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे उपचार…

मामूली सी पर जीजा ने अपने साले की नाक काट दी। आनन-फानन में घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जीजा को हिरासत में लिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोडा गांव निवासी महमूद की बेटी की शादी करीब दो साल पूर्व सहारनपुर निवासी रहीस से हुई थी। उन दोनो का एक बेटा भी है। महिला के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ससुराल के लोग उसकी बहन को परेशान करते थे, बताया कि उसकी बहन कुछ दिन पहले मायके आई थी।महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन और उसके भांजे की तबीयत खराब थी।

शुक्रवार को उनका जीजा रहीस उसकी बहन को लेने के लिए घर आया हुआ था, जिस पर महिला के मायके वालों ने रहीस से कहा कि जब दोनो की तबीयत ठीक हो जाएगी तो ले जाना। इतनी बात कहने पर उसके जीजा ने अपने बेटे को गोद में उठा लिया और उसको लेकर जाने लगा। तभी इस बात को लेकर महिला के भाई और पति के बीच कहासुनी होने लगी और मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि रहीस ने अपने साले जुल्फिकार उर्फ मानू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और इस हमले में जुल्फकार की नाक कट गई।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने जुल्फिकार को घायल अवस्था में 108 की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रहीस को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।