गंगोत्री हाइवे में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से मलबे में दबे वाहन, 4 ने तोड़ा दम,7 घायल

उत्तराखंड में हो रही बारिश ने तबाही मचाई हुई है। मौसम विभाग के अलर्ट के कारण अधिकांश जिलों में स्कूल बंद है। इधर कल देर…

उत्तराखंड में हो रही बारिश ने तबाही मचाई हुई है। मौसम विभाग के अलर्ट के कारण अधिकांश जिलों में स्कूल बंद है। इधर कल देर रात हुए एक हादसे में गंगोत्री हाईवे में गंगनानी के पास भूस्खलन में वहां फंसे वाहनों के ऊपर मलबा गिरने से टेम्पो ट्रेवलर सहित तीन वाहन गए,और मलबे की चपेट में आने से एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। यह सभी यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


जानकारी के अनुसार गंगोत्री हाइवे बंद होने से वाहन यात्रा के वाहन गंगनानी के पास पार्क किए हुए थे। देर रात अचानक हुए भूस्खलन का मलबा वहां खड़े टेम्पो ट्रेवलर सहित तीन वाहनो के ऊपर जा गिरा और वाहन मलबे में दब गए।मलबे में दबने से तीन यात्रियों की मौत हो गई,जिनमें एक महिला यात्री शामिल है।हादसे में 7 यात्री घायल हुए है,घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।


भूस्खलन के बाद आपदा में स्वयंसेवी राजेश अकेले ही लोगों को बचाने में जुटे रहे। एसडीआरएफ की टीम मंगलवार की सुबह हाइवे खुलने के बाद ही घटनास्थल में पहुंच सकी।


बीआरओ के अधिकारी मेजर वीएस वीनू ने जानकारी दी कि भटवाड़ी से गंगनानी के बीच 20 किमी के क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर सात स्थानों पर भूस्खलन हुआ और तेज बारिश के बीच में पूरी रात कड़ी मशक्कत करने के बाद इसे किसी तरह से खोला जा सका।
भटवाड़ी एसडीएम चत्तर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि भूस्खलन में एक टेम्पो ट्रैवलर, एक टवेरा वाहन और एक स्विफ्ट डिजायर कार मलबे में दबी हुई है। सात घायलों में दो गंभीर हालत में है जबकि 5 की हालत सामान्य हैं।


मौके पर एसडीआरएफ की टीम वाहनों को मलबे से निकालने की ​कोशिश कर रही है लेकिन ऊपर की ओर से पत्थर लगातार गिरने और बारिश के कारण काम में बाधा आ रही है। इधर यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में भी लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण यमुना और उसकी सहायक नदियां और नाले उफान पर बने हुए है और इससे लोग दहशत में है।