Pithoragarh- विधायक महर ने ऐंचोली में डामरीकरण का लिया जायजा, दिए निर्देश

editor1
1 Min Read

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐंचोली में हो रहे डामरीकरण का शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक मयूख महर ने औचक निरीक्षण किया और गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के लिए दिशा निर्देशित किया। कहा कि राजमार्ग पर डामरीकरण एक किनारे से दूसरे किनारे तक पूरी तरह किया जाए और नालियों को भी सही तरह से बनाया जाए, ताकि पानी की निकासी ठीक से हो सके।

new-modern

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों से कहा कि लंबे समय से यह रोड बदहाल है। अब इसमें जल्द से जल्द बेहतर कार्य हो। विधायक महर ने कहा कि उनके कार्यकाल और उनके क्षेत्र में कतई भी लापरवाही और जन मानस की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, महेंद्र लुंठी, भुवन पाण्डेय, खीमराज जोशी, दीपक तड़ागी, गौरव महर, राजेश शर्मा, लोकेश पांडे, सौरभ भंडारी, राम सिंह वल्दिया आदि उपस्थित थे।