shishu-mandir

जागेश्वर (Jageshwar) मंदिर में प्रधान पुजारी का कोई पद नहीं – जिलाधिकारी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Jageshwar temple

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी एंव जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है जागेश्वर (Jageshwar) धाम में प्रधान पुजारी का कोई पद नहीं है। उन्होने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशो के बाद वर्ष 2014 में जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति का गठन किया गया। उस समय हेमंत भट्ट और उनके पिता रघुनाथ भटट ने खुद को प्रधान पुजारी बताया था और दस्तावेज प्रस्तुत किये थे।

new-modern
gyan-vigyan

24 जनवरी को उत्तराखंड की सीएम (CM of Uttarakhand) बनेगी हरिद्वार की बेटी सृष्टि

जिसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से पंडित हेमंत भट्ट व उनके पिता रघुनाथ भट्ट द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर यह निर्णय लिया गया था कि जागेश्वर (Jageshwar) धाम मे वर्तमान में कोई भी प्रधान या मुख्य पुजारी का पद नहीं है। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेशों के क्रम में सूचीबद्ध पुजारियों में से ही लोकतान्त्रिक तरीके से अपने प्रतिनिधि का चुनाव कर ट्रस्ट में पुजारी प्रतिनिधि, सदस्य के रूप में कार्य करते है इसके अलावा अन्य कोई भी पद नहीं है।

saraswati-bal-vidya-niketan

जिलाधिकारी ने कहा कि मन्दिर प्रबन्धन समिति की बैठक एवं अन्य के दस्तावेजों के आधार पर यह संज्ञान में आया है कि वर्तमान में पंडित हेमंत भट्ट द्वारा अपने को मंदिर समूह के अन्तर्गत प्रधान या मुख्य पुजारी के रूप में प्रचारित किया जा रहा है कहा कि यह जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा लिए गए निर्णय और न्यायालय के आदेशो का भी प्रत्यक्ष उल्लंघन है।

Syalde News- दरवाजे पर मिला जला हुआ टार्च, किवाड़ खुले और घर में रहने वाली महिला गायब

जिलाधिकारी ने जागेश्वर (Jageshwar) मंदिर समूह से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु आधिकारिक तौर पर ट्रस्ट के सदस्यों से ही संपर्क करने को कहा है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/