Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

खून से लथपथ घर पहुंची सात वर्षीय मासूम और बिलख कर रोने लगी , मां को बताई मामा की करतूत तो पैरों तले खिसकी जमीन

एक बार फिर से मानवता शर्मसार हुई है। दरिंदे मामा ने सात वर्षीय मासूम भांजी के साथ दुष्कर्म किया जिस पर पुलिस ने आरोपी के…

एक बार फिर से मानवता शर्मसार हुई है। दरिंदे मामा ने सात वर्षीय मासूम भांजी के साथ दुष्कर्म किया जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।जसपुर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी बहन के जान पहचान के चलते मनीष नाम का एक व्यक्ति उनके घर भी आता रहता है। मनीष को बहन के बच्चे मामा कहकर बुलाते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आरोप है कि आरोपी मनीष 23 अप्रैल को उसके गांव आया था। इस दिन शाम को उसकी सात साल की पुत्री को चीज देने के बहाने नहर के रास्ते घर के पीछे बाग की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची को देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे यह देख उसकी पत्नी ने उसे फोन पर जानकारी दी।

वह घर पहुंचा तब बेटी ने आरोपी द्वारा उसके साथ की गई वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 एबी /363 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई करते हुए पॉक्सो आरोपी मनीष कुमार को उसी के घर के रास्ते से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।