अब जरूरतमंदों को निशुल्क चिकित्सा सलाह,उपचार और अन्य मदद प्रदान करेंगे पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. दुर्गापाल,प्रतिदिन चार घंटे उपलब्ध रहेंगे ओपीडी में

uttra uttra
4 Min Read
dr. jc Durgapal

new-modern

Now former health director Dr. jC Durgapal will provide free medical advice, treatment and other help to the needy.

अल्मोड़ा, 26 अप्रैल 2024—शासकीय सेवा में स्वास्थ्य निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद लंबे समय तक सामाजिक गति​विधियों में शामिल रहने वाले पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल ने अब जरूरतमंदों की निस्वार्थ और निशुल्क सेवा (medical advice)देने की पहल की है।

Dr. jC Durgapal


अल्मोड़ा में दो स्थानों पर दो—दो घंटे की निशुल्क ओपीड़ी देने के निर्णय के साथ ही उन्होंने अतिजरूरतमंदों को निशुल्क दवाओं,सरकारी योजनाओं का लाभ और मेडिलक के तहत दिव्यांग और अन्य जरूरी प्रमाणपत्रों के बनाने में मदद का निर्णय लिया है।


डॉ.दुर्गापाल ने अब करबला में एक निजी चिकित्सा सेंटर मे बैंठना छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों की मदद कर पायें इसलिए उन्होंने अब प्रतिदिन 2 स्थानों पर ओपीडी शुरू कर दी है। इसके तहत एक ओपीडी मेडिकल हॉल अल्मोड़ा में 12 से 2 बजे तक तथा दूसरी ओपीडी एडम्स इंटर कॉलेज के समीप मेडिकल प्वाइंट में शाम 2 से 4 बजे तक शुरू की है।


डॉ. दुर्गापाल ने बताया कि उन्होंने तीन चरणों में मदद की पहल की है। पहले चरण में ओपीडी में आने वाले जरूरतमंदों को निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण देना, दूसरे चरण में दिव्यांग, वृद्ध और अक्षम लोगों को सहायक सामाग्री, दिव्यांग प्रमाण पत्र और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना इसके अलावा अतिजरूरतमंदों को अपने स्तर से आर्थिक मदद करने के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अपने स्तर से प्रदान करने में मदद करना है।


इसके लिए समाजकल्याण विभाग से भी उन्होंने समन्वय स्थापित किया है। साथ ही जिन लोगों को लाठी, व्हील चेयर और अन्य सहायक उपकरणों की जरूरत है उसे भी प्रदान किया जायेगा।


उन्होंने कहा कि वह एक नेत्रविशेषज्ञ होने के नाते नेत्र रोगों से बचाव के प्रति लगातार जनजागरुकता मे जुटे रहते हैं। और दृष्टिहीन संघ से भी जुड़े हुए हैं।उन्होंने कहा कि अति वृद्ध निर्धन और जरूरतमंदों के लिए आर्थिक मदद की योजना भी उन्होंने बनाई है।

उन्होंने कहा कि जिन जरूरतमंदों को चिकित्सकीय सलाह और मदद लेनी हो वह प्रतिदिन के तय समय पर उनके ओपीडी में पहुंच सकते हैं। जरूरत पड़ने पर डॉ.दुर्गापाल के फोन नंबर पर केवल कार्यदिवसों और ओपीडी समय पर 9412092672 संपर्क किया जा सकता है।


एक वरिष्ठ फिजीशियक और नेत्र विशेषज्ञ डॉ.दुर्गापाल लम्बे समय तक अल्मोड़ा जिला मुख्यालय के अस्पतालों में अपनी सेवाएं दी हैं। बाद में वह स्वास्थ्य निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए।


उन्होंने बताया कि कोविड काल में लोगों को जागरूक करने और मास्क वितरण करने के लिए वह जिले में विभिन्न स्थानों पर गए उसके बाद उन्होंने तय किया कि अब वह अपनी क्षमताओं का प्रयोग जनसेवाओं के लिए करेंगे। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों, अक्षम ओर वृद्धों को घर जाकर सेवा देना की भी योजना हैं जल्द ही इस पर भी कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग प्रमाणपत्रों को बनवाने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वह इस ओर भी विभागीय समन्वय से लोगों की मदद करेंगे।

TAGGED: