Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

कैसे मिलता ई श्रम योजना का लाभ, कैसे बनता यह कार्ड किस तरह मिलता है इसका फायदा, जानिए हर जानकारी यहां

ई श्रम कऔर रोजगार मंत्रालय ने वर्ष 2021 में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस, ई-श्रम पोर्टल लांच किया था। यह पोर्टल…

ई श्रम कऔर रोजगार मंत्रालय ने वर्ष 2021 में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस, ई-श्रम पोर्टल लांच किया था। यह पोर्टल पर प्रवासी कामगारों और घरेलू कामगारों सहित असंगठित क्षेत्र के सभी कामगारों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यहां हम आपको बताते है ई श्रम कार्ड कैसे बनता है और कैसे इसका फायदा मिलता है। बता दें कि ई श्रम कार्ड को केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले असंगठित मजदूरों के लिए लॉन्च किया गया है। जिससे केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ असंगठित क्षेत्र के लोगों को दिया जाता है। यदि कोई मजदूर असंगठित क्षेत्र में काम करता है तो इसका लाभ पाने के लिए उस व्यक्ति के पास ई-श्रम कार्ड का होना अनिवार्य है। यहां हम आपको बताते है कैसे इसके लिए आवेदन कैसे करते है और क्या है इसकी प्रक्रिया जानिए …

ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपके पास एक वैध आधार नंबर, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक खाता नंबर होना चाहिए। ई-श्रम कार्ड पंजीकरण के लिए आपके पास बैंक खाते का विवरण भी होना चाहिए। साथ ही आपकी उम्र 16 से 59 साल के बीच होनी चाहिए। इससे अधिक या कम की अनुमति नहीं होगी।भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति भारत सरकार के इस ई-श्रम पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकता है।

इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता शामिल है। ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण बिल्कुल मुफ्त है। भारत सरकार ने इसके लिए कोई शुल्क तय नहीं किया है। यदि किसी का विवरण आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापित है, तो वे आपके ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हो जाएंगे।