shishu-mandir

विधानसभा चुनाव अपडेट: छत्तीसगढ़ के रूझानों में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

डेस्क् उत्तरा न्यूज

मंगलवार सुबह 8 बजे से जारी मतगणना के रूझानो में अभी तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। अभी तक रूझान के अनुसार 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 54 तथा भाजपा 30 सीटो पर आगे है। 6 पर अन्य आगे है। यदि चुनाव परिणाम अभी तक के रूझानों के अनुसार आते है तों कांग्रेस लंबे समय बाद सत्ता मे वापसी करेगी। बताते चले कि यहा पर लगातार तीन बार से भाजपा सत्ता में है। यहां रूझानों के बाद जहा कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है वही भाजपा खेमें में थोड़ी मायूसी है। हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि अभी भी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। कांग्रेस कार्यकर्ता 15 साल बाद सत्ता में वापसी को लेकर निंश्चिंत नजर आ रहे है।