Onion Export: बैन होने के बावजूद इन छह देशो को भारत करेगा प्याज का निर्यात, क्या फिर रुलाएगा प्याज?

Smriti Nigam
3 Min Read

India Onion Export: प्याज की बढ़ती हुई कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी। भारत में प्याज का निर्यात बीते साल 8 दिसंबर से ही रोक लगा दी गई थी लेकिन अब सरकार ने इसमें थोड़ी ढील दे दी है। सरकार ने प्याज के निर्यात की इजाजत दे दी है।

Onion Export: प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने इसके निर्यात पर रोक लगा दी थी। यह रोक 8 दिसंबर से ही लगा दी गई थी लेकिन अब सरकार ने थोड़ी इसमें ढ़ील दी है, सरकार ने प्याज के निर्यात की इजाजत दे दी है। 6 पड़ोसी देशों को भारत अब प्याज का निर्यात करेगा। इससे पहले सरकार ने मध्य-पूर्व और कुछ यूरोपीय देशों को 2000 टन सफेद प्याज के निर्यात की भी इजाजत दी थी।

भारत भेजेगा प्याज 

भारत की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बीते कई महीने से प्याज के निर्यात को बंद कर दिया था देश में प्याज की महंगाई से जनता को राहत मिल सके इसके लिए सरकार ने इसका निर्यात रोक था लेकिन अब धीरे-धीरे इसे खोला जा रहा है। भारत के 6 पड़ोसी देशों में 99,500 टन प्याज का निर्यात किया जाता है।

इन 6 देशों को प्याज के निर्यात की इजाजत

उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई थी कि भारत बांग्लादेश, यूएई, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99,150 टन प्याज का निर्यात करेगा। ये फसल मुख्य तौर पर महाराष्ट्र के है। बीते साल पैदावार कम होने की वजह से भारत ने घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

प्याज की पैदावार 

कृषि मंत्रालय की ओर से बीते महीने जारी किए आंकड़ों के मुताबिक साल 2024 में प्याज की पैदावार करीब 254.73 लाख टन होने की उम्मीद है। ये आंकड़ा बीते साल  302.08 लाख टन था। भारत में मुख्य तौर पर  महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में प्याज की खेती होती है। सरकार प्याज के भंडारन में भी सुधार किया है। प्याज भंडारण क्षमता को 1200 टन से बढ़ाकर 5000 टन करने का फैसला किया है। सरकार को उम्मीद है कि इससे प्याज की बर्बादी कम होगी।