Bird Flu: अगर आप भी हैं अंडा और चिकन के शौकीन तो हो जाएं सावधान,बर्ड फ्लू ने फिर से पसारे अपने पैर, आप भी ना करें यह गलती

Smriti Nigam
4 Min Read

Bird Flu: बर्ड फ्लू ने नॉनवेज खाने वालों की की अब चिंता और ज्यादा बढ़ा दी है। रांची में तो फिलहाल चिकन और अंडे की बिक्री पर रोग लगा दी गई है। आईए जानते हैं कि बर्ड फ्लू के क्या है लक्षण और उससे बचने के क्या है उपाय

Bird Flu झारखंड मे सामने आए बर्ड फ्लू के मामले ने चिकन और अंडा खाने वालों को डरा दिया है। बर्ल्ड फ्लू के मामले रांची के पोल्ट्री फॉर्म में मिले, जिसके बाद झारखंड सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। वही मुर्गी और बत्तख में बर्ड फ्लू का वायरस मिलने के बाद सरकारी पोल्ट्री फार्म होटवार में 1745 मुर्गियों, 450 बत्तख सहित करीब 2195 पक्षियों को मार दिया गया। जबकि इनके 1697 अंडे भी वैज्ञानिक तरीके से नष्ट कर दिए गए।

जान लें कि रांची के होटवार में H5N1 यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पूरा जो प्रशासनिक महकमा है वो अलर्ट मोड पर है। यहां कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यानी कि 1 किलोमीटर के दायरे में जितनी भी मुर्गियां, बत्तख या अंडे मिल रहे हैं प्रशासन की टीम उन्हें साफ तौर पर यहां पर लाकर नष्ट कर रही है।

बर्ड फ्लू से बचने के लिए कदम

दरअसल यह वायरस आम वायरस की तरह पशु पक्षियों के साथ इंसानों में चला जाता है जिसके बाद इंसान भी संक्रमित हो जाता है। इसलिए रांची के सरकारी पोल्ट्री फार्म में वर्ल्डफ्यू की पुष्टि होते ही वहा काम करने वाले पोल्ट्री फॉर्म के 2 डॉक्टर सहित 6 कर्मचारियों को कॉरेंटाइन कर दिया गया। इसके अलावा पोल्ट्री फॉर्म के आसपास वाले इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

चिकन-अंडों की बिक्री पर रोक

बर्ड फ्लू रांची से निकलकर दूसरे शहरों में ना फैले इसके लिए भी सावधानी बढ़ती जा रही है। रांची प्रशासन ने मुर्गियों और बत्तख में बर्ड फ्लू के सबसे खतरनाक वायरस  H5N1 के मिलते ही बड़ा कदम उठाया। रांची के होटवार क्षेत्र में चिकन और अंडों की बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी है।  वहीं, डॉक्टरों ने लोगों को चिकन और अंडा ना खाने की सलाह दी है।

बर्ड फ्लू से निपटने की तैयारी

वही डॉक्टर धनंजय कुमार सिंह का कहना है कि चिकन अच्छी तरह से 70 डिग्री सेल्सियस पर पका हुआ है तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन फिर भी एक महीने तक इसे ना खाएं। रांची में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए सदर अस्पताल में 10 बेड भी रिजर्व किए गए हैं। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

बर्ड फ्लू के लक्षण

आमतौर पर बर्ड फ्लू संक्रमित चिकन और अंडे के खाने से फैलता है। वही संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने से भी यह वाइरस इंसानों में पहुंच जाता है। ऐसे में अगर आप बर्ड फ्लू से संक्रमित है तो इसकी पहचान कैसे करें?

दरअसल तेज बुखार और गले में खराश बर्ड फ्लू के लक्षण है।

इसके अलावा अगर आपको सर्दी जुकाम और शरीर में दर्द है तो आप इसे भूलकर भी अनदेखा न करें क्योंकि यह बर्ड फ्लू के लक्षण हो सकते हैं।

वही छाती में कफ और सांस लेने में दिक्कत है तो भी बर्ड फ्लू के लक्षण हो सकते हैं।

वही जो व्यक्ति वर्ल्डफ्यू से संक्रमित होता है उसे भूख कम लगती है।

इसके अलावा उसे नींद नहीं आती है हड्डी और जोड़ों में भी दर्द रहता है।

TAGGED: