shishu-mandir

देहरादून: नगर निगम प्रकरण में विधायक जीना के वायरल वीडियो के बाद कर्मचारी गए हड़ताल पर, सीएम ने दिए जांच के आदेश विधायक का पक्ष‌ भी आया

editor1
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

Dehradun: Employees went on strike after viral video of MLA Jeena in Municipal Corporation case, CM ordered investigation. MLA’s side also came forward

नगर निगम में विधायक के हंगामे का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है उन्होंने गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे को मामले की जांच करने की निर्देश दिया और 15 दिन में प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है,

saraswati-bal-vidya-niketan

अल्मोड़ा, 06 मार्च 2024- नगर निगम में भाजपा विधायक महेश जीना का बहस और बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।कर्मचारियों का आरोप है कि विधायक ने पहले कर्मचारियों के साथ की गाली गलौज और फिर नगर आयुक्त के साथ की बदसलूकी कई,यह भी आरोप लगाया कि टेंडर निरस्त होने से सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना गुस्साए और बदसलूकी पर उतर आए।

इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए गढ़वाल आयुक्त को जांच के निर्देश दिए हैं। और आयुक्त को मामले की जांच 15 दिन में प्रकरण की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।


इधर भाजपा विधायक महेश जीना ने आरोपों को झूठा बताया और कहा कि उनके द्वारा कोई बदसलूकी नहीं की गई है इसलिए वह माफी नहीं मांगेगे।सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना का नगर निगम का प्रकरण अब तूल पकड़ता जा रहा है, महेश जीना पर आरोप है को उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार के कार्यालय में घुसकर न केवल उनसे अभद्रता की बल्कि आरोप है कि नगर आयुक्त को अपशब्द तक बोले।


यह आरोप लगने के बाद नाराज नगर निगम कर्मचारी महसंघ ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया और पुरे नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने से भी मना कर दिया, नगर निगम कर्मचारी महासंघ के कर्मियों की मांग है कि अब उन्हें विधायक का इस्तीफा चाहिए और कार्मिक विधानसभा पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। कहा कि जब तक अपने व्यवहार के लिए विधायक सार्वजनिक रूप से अपने व्यवहार के लिए माफ़ी नही मांगते तब तक कार्य बहिष्कार रहेगा ।


वहीं नगर निगम में विधायक के हंगामे का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है उन्होंने गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे को मामले की जांच करने की निर्देश दिया और 15 दिन में प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है, इसी के साथ ही भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैथोला का कहना है, भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और पार्टी के संज्ञान में यह प्रकरण आया है, जांच के बाद निष्पक्ष निर्णय लिया जाएगा।