क्या आपको पता है कि मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी में कितना करने वाले हैं खर्च? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

Smriti Nigam
3 Min Read

Anant Ambani Radhika Merchant: प्री वेडिंग सेरेमनी में बहुत बड़े-बड़े लोग दिखाई दिए थे। इसमें दिग्गज टेक्नोलॉजी के मलिक, बॉलीवुड कलाकार, बड़े नेता और यहां तक के मशहूर गायक भी शामिल थे। इसमें सबसे चर्चित रिहाना रही थी।

Anant Ambani Wedding Cost: मुकेश नीता अंबानी के छोटे बेटे आनंत अंबानी की इस साल जुलाई में राधिका मरचेंट के साथ शादी होने वाली है। यह साल सबसे ज्यादा चर्चा शादियों में से एक होने वाला है। बताया जा रहा है कि यह शादी लंदन में अंबानी परिवार की आलीशान स्टोक पार्क एस्टेट में होगी। अंबानी परिवार ने मार्च में ही शादी के जश्न की शुरुआत कर दी थी। गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक तीन दिन तक चलने वाले यह प्री वेडिंग सेरेमनी काफी दिलचस्प थी लेकिन क्या आपको पता है कि इस प्री वेडिंग सेरेमनी में कितना खर्चा हुआ था।

रिहाना ने लिए 6 मिलियन डॉलर

इस प्री वेडिंग सेरेमनी में बहुत बड़े-बड़े लोग आए थे। इसमें कई दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों के मालिक, बड़े-बड़े कलाकार नेता और मशहूर गायक भी आए थे। इनमें सबसे ज्यादा रिहाना चर्चित रही थी। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार सिर्फ दो घंटे की परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने 50 करोड रुपए से ज्यादा लिए थे।

कितना हुआ होगा खर्चा

बताया जा रहा है की शादी से पहले होने वाले इन कार्यक्रमों में कुल 1260 करोड रुपए का खर्चा हुआ था। अकेले खाने पीने का ही 200 करोड रुपए का खर्च हुआ था। हजारों करोड़ का खर्च अंबानी फैमिली के ग्रैंड वेलकम को दिखाता है। बताया जा रहा है मुकेश अंबानी की संपत्ति 116 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की है।

प्री-वेडिंग में इतना खर्च तो शादी में कितना?

प्री वेडिंग फंक्शन के बाद अब लोगों की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है की शादी में 1200 से 1500 करोड रुपए तक का खर्चा हो सकता है। शादी का मेन फंक्‍शन लंदन में होगा। वहीं संगीत / कॉकटेल पार्टी अबु धाबी में होगी। हर चीज इतनी शानदार होने वाली है कि पहले कभी ऐसी शादी नहीं देखी गई होगी।

इस आर्टिस्ट ने की थी फूलों की सजावट

प्री वेडिंग की सजावट इतनी शानदार थी कि उसे देखकर लोग हैरान हो गए थे। यह सजावट किसी मशहूर फुल कलाकार जेफ लीथम ने की थी, जो कार्दशियन फैम‍िली के लिए भी काम करते हैं। माना जा रहा है कि शादी की सजावट भी उतनी ही शानदार होगी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रोका सेरेमनी जनवरी 2023 में हुई थी।