Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दर्दनाक हादसा : युवक ने चलती बस से सिर निकाला बाहर खंभे से टकराया, धड़ से अलग हुआ सिर

युवक ने चलती बस से सिर बाहर निकाला था जिस कारण उसका सिर दीवार से टकरा गया और धड़ से अलग हो गया। यह हादसा…

युवक ने चलती बस से सिर बाहर निकाला था जिस कारण उसका सिर दीवार से टकरा गया और धड़ से अलग हो गया। यह हादसा बुलंदशहर जिले के पहासू से सामने आया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यहां पारिवारिक भाई की शादी में अकराबाद क्षेत्र के गांव दुम्हेरी जा रहे 25 वर्षीय सुमित पुत्र चंपालाल को उल्टियां हो रही थी जिसके।लिए उसने चलती बस की खिड़की से सिर बाहर निकाला, तभी सड़क किनारे बिजली के खंभे से उसका सिर टकरा गया।इससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। इसके बाद धड़ भी खिड़की से नीचे गिर गया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह पत्नी और एक साल की बेटी सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं। जिससे बरात की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। वही गमगीन माहौल में विवाह की रस्में अदा हुईं।