Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दिल्ली से घूमने आए पर्यटक गंगा के तेज बहाव के चपेट में आए, दो डूबे

दिल्ली से घूमने आए दो पर्यटक गंगा में डूब गए। जबकि चार पर्यटकों को पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने बचा लिया। गंगा में डूब…

दिल्ली से घूमने आए दो पर्यटक गंगा में डूब गए। जबकि चार पर्यटकों को पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने बचा लिया। गंगा में डूब कर लापता हुए दो पर्यटकों की तलाश की जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली के आठ पर्यटक रविवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां वह लक्ष्मणझूला क्षेत्र के मस्तराम बाबा घाट पर नहाने के लिए गए तभी नहाते समय अचानक छह लोग गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे।

बताया जा रहा है कि गंगा में डूब कर लापता हुई महिला स्टेट बैंक में कार्यरत है। जबकि युवक नोएडा के किसी कॉलेज में पढ़ाई करता है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने चार पर्यटकों को सकुशल बचा लिया। जबकि एक महिला तथा एक युवक गंगा में डूब कर लापता हो गए।

एसडीआरएफ के निरीक्षक रविंद्र सजवान ने बताया कि गंगा में डूबे दोनों पर्यटकों की तलाश की जा रही है। उनकी तलाश के लिए गोताखोर तथा डीप डायवर्स की मदद ली जा रही है। गंगा से रेस्क्यू किए गए चार पर्यटकों को एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।