यहां अनपढ़ से लेकर P.hd लिए हुए लोगों के लिए निकली है बंपर भर्ती, मिलेगी यह सुविधा,किस तरह कि है यह भर्ती देखिए

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

हमारे भारत देश मे एक से बढ़कर एक दिमागदार लोग रहते है। भारत ही एक ऐसा देश है जहां गेहूं काटने के लिए p.hd किए हुए लोग मिलते हैं।
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हाल में नौकरी का एक ऐड सोशल मीडिया पर इन दिनों बहुत ही चर्चा में है। पहली बार आप देखेंगे कि गेहूं की कटाई के लिए भर्ती निकली है। जिसका ऐड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/C5ImWulxGpA/?igsh=bzJvMW5uaDhsN2g=

गेंहू कटाई की बंपर भर्ती का ये ऐड एक पेड़ के ऊपर कागज पर लिखकर चिपकाया गया है। ऐड में इस भर्ती की सारी डिटेल दी गई है। भर्ती करने वाले जॉब में मिलने वाली सैलरी के साथ कई अन्य सुविधाएं भी दे रहे हैं। लेकिन लोगों ने जब इस नौकरी के साथ मिलने वाली सुविधाएं देखी तो वे हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। भर्ती निकालने वाले ने हर दिन साढ़े तीन सौ रुपए के साथ-साथ दिन में दो बार नाश्ता, चार पैकेट गुटखा, दो बीड़ी और दो बार चाय देने का वादा किया है। वहीं, भर्ती निकालने वाले ने इसके लिए क्वॉलिफिकेशन भी बताया है। इस नौकरी के लिए अनपढ़ से लेकर पीएचडी किए हुए लोग भी अप्लाई कर सकते हैं।