shishu-mandir

जंगलों में आग लगाने वालों को सजा और बचाने वालों को मिलेगा पुरस्कार, गढ़वाली में पौधरोपण के दौरान सहकारिता मंत्री ने कही यह बात,40 स्थानों पर लगाए दो लाख पौंधे

Newsdesk Uttranews
6 Min Read

अल्मोड़ा।   कोसी पुनर्जनन अभियान के दूसरे चरण में 14 रिचार्ज जोन के 40 स्थानों पर दो लाख पौधों का रोपण किया गया। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. धनसिंह रावत ने कठपुड़िया के गढ़वाली में पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान  को एक जन अभियान के रूप में आगे बढ़ाना होगा इसके लिए अधिक से अधिक लोगो की सहभागिता और वृहद वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनो में जल की गम्भीर समस्या से निपटने के लिए हमें वृक्षारोपण की ओर विशेष ध्यान देना होगा तभी आने वाली पीढ़ी को शुद्व हवा व वातावरण मिल सकेगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह कार्य हम सब के लिए अनुकरण करने योग्य है। उन्होंने कहा कि जिन पौधों का हम रोपण कर रहे उन्हें जीवित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है तभी पौधरोपण की सार्थकता हो सकेगी। इस दौरान मंत्री के अलावा उपस्थित सभी गणमान्य लोगो ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया जिनमें उतीस, बाॅज, काफल, फल्याट, चैड़ी पत्ती को पौधों के अलावा विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया।डा0 रावत ने कहा कि पेड़ों को आग से बचाना एक बड़ी चुनौती है इसके लिए जल्दी ही  मुख्यमंत्री से वार्ता कर ऐसा प्राविधान किया जायेगा जिसमें जगलों में आग लगाने वाले को कड़ी से कड़ी सजा व वृक्षारोपण और आग से पौधों की सुरक्षा करने वालो को पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने उपस्थित लोगो से वर्ष में एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने जिला प्रशासन के इस अभियान की सराहना की और कहा कि जिला प्रशासन के साथ-साथ एन0आर0डी0एम0एस0 के निदेशक जे0एस0 रावत ने इस अभियान को जन आन्दोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वृहद वृक्षारोपण के अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने कहा कि हरेला पर्व सुख, समृद्वि व जागरूकता का प्रतीक है हमारे पूर्वजों ने वृक्षों को बचाने के लिए अनवरत् प्रयास किये है कोसी पुनर्जनन अभियान से जल संरक्षण व पौधरोपण को बल मिला है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन की परिकल्पना को साकार करते हुए इस पुनीत कार्य में सभी को भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम में विधायक द्वाराहाट महेश नेगी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान में पानी की विकराल समस्या हो रही है इसके लिए हमें पौधरोपण को प्राथमिकता देनी होगी।कार्यक्रम में आयुक्त कुमाऊ मण्डल/सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कोसी पुर्नजनन अभियान के द्वितीय चरण के अवसर पर 14 रिचार्ज जोन के विभिन्न 40 स्थानों पर 02 लाख से अधिक पौधरोपण किया गया। सचिव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विगत वर्ष भी इस अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया उसी कड़ी में आज यह अभियान जन अभियान के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक दीर्घकालीक अभियान है जिसमें क्षेत्रीय जन सहभागिता अति आवश्यक है। उन्होंने बतया कि जनपद की गगास व रामगंगा नदियों को भी पुर्नजिवित करने के साथ-साथ कुमाऊ मण्डल के सभी जनपदों की एक-एक नदी को पुर्नजिवित करने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कुमाऊ मण्डल में नदी पुनर्जनन समिति का भी गठन कर दिया गया है।जिलाधिकारी नितिन सिहं भदौरिया ने कहा कि कोसी पुनर्जनन अभियान को सफल बनाने के लिए 14 नोडल अधिकारी बनाये गये है ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को गति प्रदान कर सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी 14 रिचार्ज जोन के लिए 01-01 सहयोगी संस्थाओं का चयन किया गया है। इन संस्थाओं में ईको टास्क फोर्स, गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान, विवेकानन्द कृषि अनुसंधान संस्थान, हंस फाउण्डेशन, 13 सिख रजिमैंट, एस0एस0बी0, आई0टी0बी0पी0, ग्रीन हिल्स, स्याही देवी विकास समिति आदि संस्थायें है। ये संस्थायें रिचार्ज जोन में पौधरोपण के अलावा उनकी देखरेख और रख-रखाव में आवश्यक सहयोग करेगी।

new-modern
gyan-vigyan

एन0आर0डी0एम0एस0 के निदेशक प्रो0 जे0एस0 रावत ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम को जिस टीम भावना से चलाया जा रहा है उससे निश्चित रूप से यह कार्यक्रम सफल होगा। उन्होंने उपस्थित जनता को कोसी पुनर्जनन अभियान के बारे में विस्तृत रूप से बताया साथ उन्होंने अपनी रिर्पोट भी मा0 मंत्री को सौंपी। इस दौरान कोसी नदी संरक्षण के लिए नेशनल वाटर अवार्ड 2018 की फिल्म और देवेन्द्र बिष्ट द्वारा बनायी गयी कांटली मे वृहद वृक्षारोपण की फिल्म को भी प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में कोसी पत्रिका का विमोचन व हिलांस के विभिन्न उत्पादों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कोसी पुनर्जनन अभियान की वेबसाईट का भी उपस्थित गणमान्य लोगो द्वारा लाचिंग की गयी। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा महामंत्री रवि रौतेला, अनिल साही, महेश नयाल, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, कमाण्डेन्ट एस0एस0बी0 एच0सी0 जोशी, वन संरक्षक प्रवीण कुमार, डी0एफ0ओ0 कुबेर सिंह बिष्ट, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत नरेन्द्र सिंह भण्डारी, प्रशिक्षु आई0ए0एस0 विशाल मिश्रा,उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनीता शाह, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, खण्ड विकास अधिकारी हवालबाग पंकज काण्डपाल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, विनोद राठौर सहित,आरओ अल्मोड़ा संचिता वर्मा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोगो के अलावा 13 सिख रजिमेंट के जवानो, एस0एस0बी0, एन0सी0सी0, महिला मंगल दलो, स्काऊट, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

saraswati-bal-vidya-niketan