shishu-mandir

व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे ग्लोबल समिट में शामिल होंगे 14 केंद्रीय मंत्री और 3 मुख्यमंत्री

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत में नंबर-1 न्यूज नेटवर्क टीवी9 नेटवर्क द्वारा 17-18 जून को नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित दो दिवसीय मेगा थॉट फेस्ट व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे ग्लोबल समिट में 14 कैबिनेट मंत्री अपने विचार रखेंगे।

new-modern
gyan-vigyan

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जहां सिक्योरिंग इंडिया: टुडे एंड टुमॉरो पर बोलेंगे, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऑन द मेकिंग ऑफ न्यू इंडिया पर मुख्य भाषण देंगे।

saraswati-bal-vidya-niketan

अन्य शीर्ष केंद्रीय मंत्री भी इस आयोजन में विचार-विमर्श करेंगे। नितिन गडकरी (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री) ऑन द ग्लोबल हाईवे विषय पर बोलेंगे, जबकि स्मृति ईरानी (महिला एवं बाल विकास मंत्री) यस वी कैन/हां, हम कर सकते हैं पर बोलेंगी। इसके अलावा हरदीप सिंह पुरी (पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और आवास मामलों एवं शहरी मामलों के मंत्री) समावेशी भारत, जबकि जी. किशन रेड्डी (पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री) पुराने और नए के शक्तिशाली मिश्रण पर अपने विचार रखेंगे।

वहीं अश्विनी वैष्णव (रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री) द डिजी-ग्लोबल नेशन पर बोलेंगे, जबकि पीयूष गोयल (वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री) मेक इन इंडिया फॉर द वल्र्ड पर बोलेंगे।

इस अवसर पर कई अन्य कैबिनेट मंत्री भी बोलेंगे, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान (शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री), गजेंद्र सिंह शेखावत (जल शक्ति मंत्री), प्रल्हाद जोशी (कोयला और संसदीय कार्य मंत्री), भूपेंद्र यादव (श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री), महेंद्र पांडे (भारी उद्योग मंत्री), अनुराग ठाकुर (सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री) शामिल हैं।

इसके अलावा इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश), कोनराड के. संगमा (मेघालय) और बसवराज बोम्मई (कर्नाटक) भी शिरकत करेंगे। इस मेगा इवेंट में कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, कॉर्पोरेट और मीडिया जगत के अलावा अन्य कई क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी।

–आईएएनएस

एकेके/एएनएम

Source link