Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Madhya Pradesh: सन् 1981 से फरार आरोपी आखिरकार फंस गया पुलिस के जाल में, जानिए क्या थी पुलिस की स्ट्रेटजी

Madhya Pradesh Crime News: आरोपी प्रहलाद के खिलाफ 1981 में पुलिस ने बलवा, मारपीट, शासकीय कार्य में बड़ा जान से मारने की धमकी देने जैसी…

Madhya Pradesh Crime News: आरोपी प्रहलाद के खिलाफ 1981 में पुलिस ने बलवा, मारपीट, शासकीय कार्य में बड़ा जान से मारने की धमकी देने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया था।

Madhya Pradesh News: खंडवा पुलिस ने 43 साल से फरार एक आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया है और यह पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी भी बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एक स्थाई वारंट भी जारी किया गया था। उसके खिलाफ 1981 में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी प्रहलाद के खिलाफ पिपलोद थाना पुलिस ने  बलवा, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी देने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रहलाद तक ऐसे पहुंची पुलिस

पुलिस को प्रहलाद के इंदौर में होने की सूचना मिली। पड़ताल में यह सूचना सही पाई गई तो पुलिस ने उससे मोमोज का व्यापारी बनकर संपर्क किया। 15 हजार रुपए प्रतिदिन के मोमोज की डिमांड की बात कहकर उससे सौदा पटाने का समय तय किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने इस टीम को पुरुस्कृत करने की बात कही है।

पुलिस ने चलाया धरपकड़ अभियान

पुलिस ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बाद से ही गुंडे बदमाशों और स्थाई वारंट की धरपकड़ का अभियान चला रखा है। इस सप्ताह प्रहलाद के अलावा खंडवा एसपी की स्पेशल टीम ने 6 स्थाई वारंट व पांच आरोपियों को इंदौर से पड़कर संबंधित थानों तक पहुंचा दिया है।

इनमें 14 साल से फरार 2 हजार रुपए का इनामी इमरान उर्फ मुन्ना, 17 साल से फरार 3 हजार रुपए का इनामी रशीद उर्फ मोटा जैसे अपराधी भी शामिल है।