चिकित्सकों ने 70 वर्षीय महिला के दिल में लगाई ‘हाथी की सूंड’,महिला बोली थैंक्यू ‘मोदी जी’

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

70 वर्षीय ब्रिटिश महिला जीनेट के एक हाई-रिस्क सर्जरी करते हुए चिकित्सकों ने उनके दिल में ‘हाथी की सूंड’ लगाई है। ‘हाथी की सूंड’ काे फ्रोजन एलिफेंट ट्रंक कहते हैं, जो कि एनिमल टिश्यू से बनी होती है। जिस महिला के दिल में FET लगाई गई, बता दे कि इस 70 वर्षीय महिला की दिल की धमनी काफी खराब हो चुकी थी।

new-modern

यह शरीर की सबसे बड़ी धमनी होती है। इसके खराब होने से एक वाल्व सही से काम नहीं कर रहा था और पूरी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते महिला महिला के दिल में यह हाथी की सूंड लगाई गई। चिकित्सकों के अनुसार ऐसी स्थिति में उस महिला का दिल ‘टाइम बम’ की तरह हो गया था। इस स्थिति महिला का दिल कभी भी बंद हो सकता था। बताते चलें कि इस महिला को जिस टीम ने उपचार दिया था उस टीम को भारतीय डॉक्टर अमित मोदी ने लीड किया था।

डॉ. मोदी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह अब साउथहैम्प्टन में कार्डियक सर्जन हैं। सर्जरी के बाद महिला पूरी तरह ठीक है। उसने डॉ. मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि वह उनका हमेशा आभारी रहेंगी।