shishu-mandir

रोड्डुर रॉय की गिरफ्तारी सत्ता का दुरूपयोग : भाजपा

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में रोड्डुर रॉय की गिरफ्तारी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि रॉय की गिरफ्तारी सत्ता का खुला दुरुपयोग है।

new-modern
gyan-vigyan

पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने विरोधियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती हैं। हमने विधानसभा चुनावों के दौरान उनके द्वारा किए गए निम्न स्तर के भाषणों को देखा। ब्लॉगर रोड्डुर रॉय की गिरफ्तारी का आदेश देना बेशर्म है। सत्ता का दुरुपयोग है।

saraswati-bal-vidya-niketan

दरअसल, दिवंगत गायक केके के निधन पर मशहूर बंगाली व्लॉगर और यूट्यूबर रॉय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री बनर्जी, राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम को निशाना बनाते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

वीडियो वायरल होने के बाद रॉय के खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज की गई।

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल से संपर्क कर मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया।

कोलकाता पुलिस के साइबर सेल और एंटी राउडी स्क्वॉड की एक संयुक्त टीम ने रॉय के मोबाइल लोकेशन के जरिए उसे गिरफ्तार किया।

–आईएएनएस

पीके/आरएचए

Source link