shishu-mandir

दुःखद : नंदा देवी पूर्वी क्षेत्र में नजर आये 5 पर्वतारोहियों के शव

Newsdesk Uttranews
6 Min Read

जिला प्रशासन ने भारत सरकार, उत्तराखंड शासन को जल्द शवों के रेस्क्यू के लिए लिखा पत्र, एक-दो दिन में चलेगा रेस्क्यू अभियान

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

पिथौरागढ़। नंदा देवी ट्रैक पर लापता हुए आठ पर्वतारोहियों में से पांच के शव सोमवार को हवाई सर्वे के दौरान नंदा देवी ईस्ट क्षेत्र में बर्फ में दिखाई दिये हैं, जबकि लापता शेष तीन लोगों के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि उनके भी जिंदा होने की संभावना कम ही है। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने पर्वतारोहियों के शवों को जल्द निकाले जाने के संबंध में भारत सरकार,उत्तराखंड शासन, सेना और आईटीबीपी को पत्र भेजा है। उन्होंने सोमवार अपराह्न इस संबंध में सेना,आईटीबीपी, एयरफोर्स और एसडीआरएफ के अधिकारियों के साथ रेस्क्यू कार्य को लेकर चर्चा की।

https://uttranews.com/2019/07/03/pithoragarh-was-brought-to-the-bodies-of-missing-climbers/

सोमवार सुबह 8.51 बजे पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के सेना हेलीपैड से वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने 5 लोगों की टीम के साथ लापता पर्वतारोहियों की खोज में नंदा देवी ईस्ट के लिए उड़ान भरी। इस टीम में वायुसेना के 2 पायलट व एक अन्य व्यक्ति सहित नंदा देवी बेस कैंप से रेस्क्यू कर पिथौरागढ़ लाए गए विदेशी पर्वतारोही जेकरी क्वेन और मार्क थॉमस भी शामिल थे। हेलीकॉप्टर से गई टीम को नंदा देवी पूर्वी क्षेत्र में बर्फ पर संभावित शव, कपड़े और बैग पड़े दिखाई दिये हैं, जिनकी फोटाग्राफी भी टीम द्वारा की गई है। हालांकि जिला प्रशासन ने सर्वे के आधार पर अभी पांच संभावित शव दिखाई देने की बात कही है, जबकि कुल 8 लोग लापता हैं और उनके बारे में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। हवाई सर्वे के दौरान हुई फोटोग्राफी में नंदा ईस्ट क्षेत्र में हिमस्खलन के भी साफ संकेत दिखाई दे रहे हैं। खोजबीन के लिए गई टीम सोमवार अपराह्न करीब 1 बजे पिथौरागढ़ लौट आई, जिसके बाद जिलाधिकारी ने मामले की पूरी जानकारी केंद्र सरकार, उत्तराखंड शासन और आईटीबीपी को दी है। साथ ही पर्वतारोहियों के शव जल्द वहां से निकाले जाने पत्र भेजा है। उन्होंने सेना, आईटीबीपी, एयरफोर्स और एसडीआरएफ अधिकारियों के साथ इस संबंध में रणनीति पर चर्चा भी की। जिलाधिकारी डॉ. जोगदंडे ने कहा कि मौसम को देखते हुए एक-दो दिन के भीतर रेस्क्यू कार्य को अंजाम दिया जाएगा।

https://uttranews.com/2019/07/03/medical-college-next-satra-me-prabhari-mantri-ka-bayan/

https://uttranews.com/2018/08/19/congress-me-gutbandi/

उल्लेखनीय है कि हिमालयन रन एंड ट्रैक प्रा. लि. नई दिल्ली के माध्यम से 12 सदस्यीय पर्वतारोहियों का एक दल 7434 मीटर ऊंचे नंदा देवी पर्वत पर चढ़ने के लिए विगत 10 मई को रवाना हुआ था। बेस कैंप पहुंचने के बाद दल दो हिस्सों में बंट गया, जिनमें से 8 पर्वतारोही ब्रिटेन निवासी और पूरे दल के लीडर मार्टिन मोरन ब्रिटेन के ही पर्वतारोही जॉन मैक्लरेन, रूपर्ट व्हीवैल, रिचर्ड पाइने, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकेन्स, अमेरिका निवासी एंथनी सुडेकुम, रोनाल्ड बीमेल और भारत निवासी लाइजन अफसर चेतन पांडेय शामिल थे। जानकारी के अनुसार दल के ये आठों सदस्य एक नये रास्ते से नंदा देवी की चोटी फतह करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन रास्ते में हुए भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गए। विगत 24 मई से इस दल से संपर्क टूट गया था, जिसके बाद 31 मई की शाम को दल के साथ गए एक पोर्टर ने दल के लापता होने की जानकारी हिमालयन रन एंड ट्रैक कंपनी को दी। कंपनी ने आईटीबीपी और जिला प्रशासन पिथौरागढ़ को मामले की सूचना दी। यह भी बताया कि 12 सदस्यीय दल के चार सदस्य और एक स्थानीय गाइड कठिन हालात का सामना करने के बाद नंदा देवी बेस कैंप-2 लौट आए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन की दिशा-निर्देशन में लापता पर्वतरोहियों की खोजबीन और अन्य लोगों के राहत बचाव के लिए अभियान चलाया गया। रविवार 2 जून को 12 सदस्यीय दल के चार लोगों को नंदा देवी बेस कैंप-2 से रेस्क्यू कर पिथौरागढ़ लाया गया।

https://uttranews.com/2018/11/22/khule-aam-jal-raha-kuda/

https://uttranews.com/2018/11/22/khule-aam-jal-raha-kuda/