अमेरिका ने H-1B वीजा पर लगाई अस्थाई रोक, भारतीय IT पेशेवरों पर पड़ सकता है असर (US Paused H-1B Visa rules)

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

US Paused H-1B Visa rules

देश दुनिया। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने इस साल के अंत तक H-1B वीजा समेत अन्य कार्य वीजा को अस्थायी तौर पर रोकने का आदेश जारी किया है। इस रोक का उद्देश्य वीजा नियमों को संशोधित करना है जिससे कि अमेरिका के कर्मचारियों के हितों की रक्षा हो तथा अमेरिका में सिर्फ उन विदेशी कर्मचारियों को प्रवेश मिलना सुनिश्चित हो जो कि काफी कुशल है।

new-modern

बताते चलें कि H-1B वीजा एक गैर प्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को दूसरे किसी अन्य देश के पेशेवरों को कुछ खास व्यवसायों में नियोजित करने की अनुमति देता है। भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच इसकी काफी अधिक मांग है।

अमेरिका की सरकार की ओर से H-1B वीजा जारी करने अस्थाई रोक लगाने से भारतीय पेशेवरों पर असर पड़ सकता है

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/