हिमाचल में ऊंचे क्षेत्रों पर हुई बर्फबारी, 6 दिनों तक खराब रहेगा मौसम

Smriti Nigam
3 Min Read

राज्य के किन्नौर, कुल्लू ,लाहौल, स्पीति व चंबा जिले में ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। वहीं राजधानी शिमला में सुबह से बादल छाए हुए हैं और यहां तापमान में गिरावट भी आ गई है जिसकी वजह से अब ठिठुरन बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ लगातार पड़ रही है।  राज्य के किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति व चंबा जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है।

new-modern

राजधानी शिमला में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। कल्लू और लाहौल के कई इलाकों में जनजीवन अभी भी सामान्य नहीं हुआ है और लोग ठंड के मारे घर में छिपे हुए हैं। वही मौसम फिर से करवट ले रहा है। सोमवार रात से जिला कुल्लू के ऊंचे इलाकों और लाहौल घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है

वही रोहतांग दर्रे में 25 अटल टनल के साउथ पोर्टल में 12 नॉर्थ पोर्टल 8 , सिस्सू और केलांग में पांच-पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। उधर जनजातीय जिले लाहौर में ग्रामीण इलाकों में 100 से अधिक सड़के बंद हो गई हैं। कुल्लू में हाईवे 305 पिछले तीन सप्ताह से बसों के लिए बंद चल रहा है। जिला प्रशासन सैलानियों व आम लोगों को मौसम को देखते हुए यात्रा न करने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा लाहौल घाटी में है हिमस्खलन की भी आशंका जताई जा रही है।

4 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया है कि शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। 28 फरवरी को उच्च पर्वतीय स्थान पर मौसम खराब रहने के आसार हैं। 29 फरवरी से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से 1 से 3 मार्च तक कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी आने और बिजली चमकने की संभावना है जिसके चलते यहां येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 4 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है।

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.5, सुंदरनगर 9.1, भुंतर 8.2, कल्पा -0.8, धर्मशाला 7.4, ऊना 9.6, नाहन 9.1, पालमपुर 7.5, सोलन 5.2, मनाली 4.9, कांगड़ा 9.5, मंडी 9.1, बिलासपुर 10.9, चंबा 8.5, डलहौजी 5.0, जुब्बड़हट्टी 7.2, कुफरी -0.1, कुकुमसेरी -8.2, नारकंडा -1.5, भरमौर 4.7 , रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग 7.0, धौलाकुआं 10.9, बरठीं 10.0, पांवटा साहिब 11.0, सराहन 1.0 और देहरागोपीपुर 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।