बड़ी खबर : विश्व प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर के कपाट 10 मई से कर दिए जाएंगे बंद

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

उत्तराखंड के रामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते है। लेकिन अब गर्जिया माता के भक्तों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है कि गर्जिया मंदिर के कपाट 10 मई से बंद कर दिए जाएंगे।

बता दें कि गर्जिया मंदिर के टीले में आई दरारों को ठीक करने के लिए कपाट बंद किए जाएंगे। फरवरी महिने में टीले के निर्माण कार्य के लिए शासन से पांच करोड़ 86 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। जिसके बाद सिंचाई विभाग ने 15 मार्च से मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते काम को रोक दिया गया था। और अब फिर से काम शुरू कर दिया गया है।

मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पांडे ने बताया कि 10 मई से मंदिर के कपाट बंद होंगे। जो करीब 15 से 20 दिन तक बंद रहेंगे।