अपने शरीर की ना करे अनदेखी, संतुलित व स्वस्थ रहने के लिए इन चीजों को अपनी diet में जरूर करें शामिल

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

आजकल की जिंदगी इतनी fast हो गई है कि हमें अपने शरीर पर ध्यान देने का मौका ही नहीं मिल पाता। हम अपने शरीर को अनदेखा कर देते हैं। इस भागदौड़ वाली जिंदगी में चीजें संतुलित रहे तो life और bidy दोनों ही बेहतर होते हैं।

new-modern

Nutrious और balance diet संतुलित आहार किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। Experts की माने तो chronic disease और मोटापा के पीछे पोषण की कमी और खराब खान-पान जिम्मेदार है।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और dietician तनवी तुतलानी ने कहा, “हमारी immune system को ठीक से काम करने और शरीर को बीमारियों और इम्युनोडेफिशिएंसी समस्याओं से बचाने के लिए vitamin और minerals की आवश्यकता होती है।” Vitamin D एक ऐसा महत्वपूर्ण माइक्रो micro nutrients है जो सामान्य immune कार्यप्रणाली, हड्डियों और दांतों के वृद्धि और विकास के बेहद आवश्यक है।


उन्होंने आगे बताया कि vitamin D की कमी के कारण मधुमेह, हृदय रोग, वजन बढ़ने, ऑटोइम्यून विकार, न्यूरोमस्कुलर रोग, फ्लू, ऑस्टियोपोरोसिस, कैंसर आदि बीमारियों के होने का खतरा रहता है। चूंकि हमें सूरज से प्राकृतिक रूप में vitamin D मिलता है, इसलिए इसे सनशाइन vitamin D के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, कुछ खाद्य पदार्थ हमारे body को vitamin D पहुंचा सकते हैं।


Mashroom vitamin D2, D3 और D4 का एक प्रमुख स्रोत है। मनुष्यों की तरह ही मशरूम भी सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों के contact में आने पर vitamin D का संश्लेषण करते हैं। Body की vitamin D की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सप्ताह में कम से कम 4 बार mashroom को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।


गाय के पाश्चुरीकृत किए गए दूध में आमतौर पर vitamin D होता है। इसकी मात्रा हर brand में भिन्न हो सकती है। आपको बता दे कि ज्यादातर दूध निर्माता दूध को अधिक पौष्टिक बनाने के लिए स्वेच्छा से दूध के processing के दौरान माइक्रो न्यूट्रिएंट तत्व डाल देते हैं। हालांकि, दूध में प्राकृतिक रूप से vitamin D नहीं होता है, लेकिन यह calcium से भरपूर होता है।


चीज दुनिया भर में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है। चीज में vitamin D की अच्छी मात्रा होती है। हालांकि, चीज में fat भी होता है इसलिए सुनिश्चित करें कि nutrients का balance बनाए रखने के लिए यह कम मात्रा में हो।


दही एक आसान और सुविधाजनक खाद्य पदार्थ है जो न केवल पेट के लिए बल्कि हड्डियों के लिए भी बहुत अच्छा है। फोर्टिफाइड दही का सेवन vitamin D की लगभग 10-20% दैनिक आवश्यकता को पूरा करने में मदद कर सकता है। हालांकि, कई तरह के yogurt में उच्च मात्रा में चीनी होती है, इसलिए इसका ध्यान रखें।


मक्खन में न केवल एंटीऑक्सीडेंट, खनिज, फैटी एसिड और zinc होता है, बल्कि vitamin D भी होता है। एक चम्मच मक्खन के सेवन से लगभग vitamin D के दैनिक सेवन का 11% हिस्सा पूरा हो सकता है। अगर आप दिल की बीमारी से पीड़ित है तो मक्खन के सेवन से परहेज करें।