shishu-mandir

आध्यात्मिक शांति के लिए उत्तराखंड की सुरम्य वीदियों में पहुंचे दक्षिण के थलाइवा ऱजनीकांत, योगदा आश्रम में लगाया ध्यान

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा:- दक्षिण फिल्मो के स्टार ऱजनीकांत अल्मोड़ा के द्वाराहाट स्थित योगदा आश्रम पहुंचे यहां उन्होंने ध्यान लगाया|
महावतार बाबा के अनुयायी एवं दक्षिण फिल्मों के थलाइवा इस बार फिर अल्मोड़ा के द्वाराहाट पहुंचे| वह अपने गुरु की अलौकिक गुफा में ध्यानमग्न हुए। ‘ऑटो बायोग्राफी ऑफ ए योगी’ (योगीकथामृत) पुस्तक को देवभूमि के आबोहवा में शांत मुद्रा में नजर आए|
रूपहले पर्दे के दमदार हीरो रजनीकात बीते बुधवार को योगदाआश्रम पहुंचे थे। गुरुवार की सुबह जल्द उठ कर उन्होंने अलौकिक द्रोणगिरि पर्वत श्रृखला की हसीनवादियों की शुद्ध प्राणवायु ली। सौंदर्य को निहारा। फिर दिव्य पाडवखोली स्थित महावतार बाबा की गुफा तक पदयात्रा की, जहां उन्होंने ध्यान लगाया। पिछले वर्ष मार्च भी वह यहां पहुंचे थे इसके बाद रजनीकात का यह दूसरा दौरा रहा।
मालूम हो कि वर्ष 2002 में पहली बार यहा पहुंचे इस मेगास्टार में महावतार बाबा के प्रति श्रद्धा जागी। तब से वह कई बार गोपनीय तरीके से भ्रमण कर गुफा में ध्यान लगा चुके हैं। बुधवार देर शाम योगदा आश्रम के पास ही गुरुशरणम् आश्रम में विश्राम किया। प्रात: करीब साढ़े सात बजे पुत्री ऐश्वर्या, पारिवारिक मित्र बीएस हरी आदि के साथ पुन: योगदा आश्रम पहुंचे। गुरु का प्रसाद ग्रहण कर पुस्तकालय में बैठ किताबें पढ़ी।

new-modern
gyan-vigyan
https://uttranews.com/2019/10/18/big-breaking-sales-girls-employed-in-mobile-shop-miscreants-looted-shop/

saraswati-bal-vidya-niketan


‘थलाइवा’ नाम से मशहूर हो चले
रजनीकांत का गुरुवार को बच्चे, युवा व महिलाओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत किया। पांडवखोली रवाना होते वक्त सिनेस्टार रजनीकांत को जब खेतों में काम कर रही महिलाओं ने पहचाना तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
गुफा पहुंचकर सिने स्टार ने करीब तीन घंटा ध्यान लगाया। लौटते समय कुकुछीना स्थित जोशी भवन में परिजनों व मित्रों के साथ स्थानीय चाय की चुस्की ली। करीब एक बजे योगदा आश्रम पहुंचे। उसके बाद गुरुशरणम् आश्रम में दिन का भोजन लेकर अपराह्न करीब तीन बजे द्वाराहाट से रवाना हो गए।