Almora- लोक साहित्य व लोकभाषा के क्षेत्र में डॉ. बिष्ट का योगदान अविस्मरणीय: बिष्ट

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 22 अप्रैल 2021- सोबन सिंह जीना परिसर Almora के हिंदी विभाग में स्व. प्रो. शेर सिंह बिष्ट के निधन पर आज शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

new-modern

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. प्रो. शेर सिंह बिष्ट का लोक भाषा साहित्य एवं हिंदी साहित्य में बहुत योगदान रहा है। उनके असमय स्वर्गवास होने से साहित्य जगत में खालीपन आ गया है। प्रो. बिष्ट ने साहित्य जगत में समर्पण भावना से कार्य किया। उन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद भी एक स्कॉलर की भांति कार्य किया।

यह भी पढ़े….

Almora- व्यापारियों को शाम 5 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति मिले- अनीता रावत

Almora- लंबित मामलों को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने विस उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शोक सभा में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि हिंदी साहित्य, लोक साहित्य एवं लोकभाषा (कुमाऊनी) के क्षेत्र में दिवंगत बिष्ट का अविस्मरणीय योगदान रहा है। उनके असमय निधन से साहित्य जगत में साहित्यिक शून्यता आ गयी है। उन्होंने कहा कि स्व. बिष्ट ने हिंदी विभाग में जो योगदान दिया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता।

शोक सभा में डॉ. प्रीति आर्या, डॉ. बच्चन लाल, डॉ. गीता खोलिया, डॉ. माया गोला, जयवीर सिंह नेगी, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डॉ. ललित चंद्र जोशी और कुमानी भाषा विभाग की डॉ. आशा शैली आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos