लुधियाना में 6 साल की बच्ची के साथ किया गया दुष्कर्म, पेट में दर्द होने के बाद मामले का हुआ खुलासा

Smriti Nigam
2 Min Read

लुधियाना में देर रात 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। इसके बाद लोगों ने आरोपी की खूब जमकर पिटाई भी की और उसे निर्वस्त्र कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस ने युवक को लोगों से बचाया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

बताया जा रहा है की बच्ची गली में खेल रही थी इसी दौरान गांव के ही रहने वाले एक शख्स ने उसे अपने पास बुलाया और अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। जब लड़कीके परिजन काम से लौटे तो खून निकलता देखा और शोर मचा दिया।

पीड़ित लड़की के माता-पिता दोनों काम पर गए थे, लड़की घर पर अकेली थी, जब वे काम से लौटे तो लड़की बाथरूम में खड़ी थी। बहुत खून बह रहा था, पूछने पर उसने अपनी मां को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है।

इसके बाद जब वह बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला की लड़की के साथ गलत हुआ है। जब घर वालों ने बच्चों से पूछा तो उसने बताया कि उसके आंगन में रहने वाले चाचा ने उसके साथ गंदा काम किया है। बता दें कि बच्ची पहली क्लास में पढ़ती है और बच्ची को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

adbanner