एक महिला ने बागेश्वर धाम सरकार के लिए पंडाल में काट ली अपने हाथ की नस, गंभीर हालत में अस्पताल में हुई भर्ती

Smriti Nigam
2 Min Read

इंदौर में चल रही बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा में जमकर बवाल मचा। मंगलवार को यहां कथा में ही एक महिला ने अपने हाथ की नस काट ली। महिला बहुत देर से सेवादारों से महाराज जी से मिलने की जिद कर रही थी लेकिन सेवादारों ने उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद उसे महिला ने अपना आपा खो दिया और हाथ की नस काट ली। उसे तुरंत पंडाल में खड़ी एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा गया। मामला कनकेश्वरी धाम में चल रही भागवत कथा का है।

इस महिला का नाम सीमा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि महिला मंगलवार शाम को कथा स्थल पर यह पहुंची थी। रात करीब 8:00 बजे जब कथा समाप्त हो गई तो उसने बागेश्वर महाराज से मिलने की जिद की। यहां सिक्योरिटी और अन्य लोगों ने उसे रोक दिया, जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया और अपने हाथ की नस काट ली। महिला को तत्काल कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेस से एमवाय भेजा गया।

घटना के बाद महिला बेसुध हो गई। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पंडाल में मौजूद लोगों ने बताया कि महिला को आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

सात दिवसीय कथा का आयोजन

बागेश्वर थाम की यहां पर सात दिवसीय कथा चल रही है। इसमें इंदौर के आसपास के कई जिलों के लोग पहुंचे हैं। आज तीसरे दिन लगभग बीस हजार से अधिक लोग कथा में पहुंचे। कई बड़े नेता भी यहां पर आकर धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात कर रहे हैं।

adbanner