बर्फबारी के बाद खूबसूरत नजारा देखने को मिला पहाड़ों पर,चांदी की तरह चमका मिनी कश्मीर,देखे वायरल फोटोज

Smriti Nigam
3 Min Read

पिथौरागढ़ के ऊंचे हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। अब यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को यहां बादल भी छाए रहे जिसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली। कई लोग ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव का सहारा भी ले रहे हैं।

new-modern

पिथौरागढ़ के हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी और बादल छाए रहने की वजह से पारा काफी नीचे चला गया है। सोमवार को यहां बादल छाए रहने की वजह से तापमान और गिरने लगा। लोग ठंड से बचने के लिए कई तरीके अपना रहे हैं। वही मुनस्यारी घूमने आए पर्यटकों ने मौसम का लुत्फ उठाते हुए दिखे और उन्होंने खूब मस्ती भी की। साथ ही उन्होंने बहुत सारी सेल्फी भी ली। पर्यटकों का कहना है कि जहां देश भर में अधिकतर हिस्सों में गर्मी पडना शुरू हो गई है वही यहां का मौसम बेहद खुशनुमा है। यहां बर्फ से लदे हुए पहाड़ और सर्द हवाएं घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है।

सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे धारचूला की दारमा और व्यास घाटी के गांवों में पानी जम गया है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। लोग नदी से पानी लाकर पी रहे हैं व्यास घाटी में भी सभी गांव में इस समय बर्फ पड़ रही है जो परिवार वहां पर रह रहे हैं उन्हें पानी जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

इधर मुनस्यारी के आसपास पिछले सप्ताह लगातार हिमपात होने से सभी चोटियां बर्फ से लकदक हैं। ठंडी हवाओं के चलने से यहा दिन भर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण शाम के समय लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं, जिसके चलते बाजार में भीड़ भी नहीं है। मुनस्यारी में अधिकतम तापमान 14 जबकि न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धारचूला के दारमा घाटी के प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर की तलहटी में पिछले तीन सप्ताह से हिंदी फिल्म दुर्गम की शूटिंग हो रही है। इसके लिए मुंबई से टीम यहां आई है। ग्राम दांतू के होम स्टे संचालक महेश दताल और मनोज दताल ने बताया कि भारी हिमपात होने से सभी प्राकृतिक स्रोतों में पानी जम गया है। सभी के लिए बर्फ पिघलाकर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।