मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों वह समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की। रविवार को केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। जौलीग्रांट स्थित गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री व केंद्रीय संसदीय मंत्री के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी टिहरी के लिए रवाना हुए।
–आईएएनएस
स्मिता/एएनएम