कांग्रेस को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं मिल रहा तो उम्मीदवार कैसे मिलेंगे : विष्णु दत्त शर्मा

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

4ae7f0c7f2088cec9d9c2770bb65c271

पन्ना, 5 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और खजुराहो संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस पर तंज सकते हुए कहा, जिस पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं मिल रहे हैं, वह पार्टी प्रत्याशी कैसे ढूंढेगी।

new-modern

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र के पन्ना जिले के प्रवास के दौरान संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है, जिस पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं मिल रहे हैं, वह पार्टी प्रत्याशी कैसे ढूंढेगी।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छल और प्रपंच की राजनीति करती आई है। कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग का कभी भला नहीं किया, बल्कि ओबीसी वर्ग के साथ हमेशा धोखा किया है। भाजपा की सरकार ओबीसी वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रही है।

भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में शर्मा ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, कोई भी चुनाव हो, उसमें पार्टी की जीत का कारण सिर्फ कार्यकर्ता होता है। अथक परिश्रम के बल पर पार्टी के कार्यकतार्ओं ने हमेशा जीत के नए प्रतिमान गढ़ते हैं।

उन्होंने आगे कहा, पार्टी में कार्यकर्ता ही जीत का निर्माता होता है। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा, जब मुझे लोकसभा का टिकट दिया गया था, तब चुनाव प्रचार के लिए बहुत कम समय बचा था, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करके अपने-अपने बूथ को जिताया। बूथ की उसी जीत ने मुझे चार लाख, 91 हजार से अधिक वोटों से विजयश्री दिलाकर खजुराहो क्षेत्र का सांसद बनाया। यह जीत मेरी नहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत थी। भाजपा का कार्यकर्ता जो ठान लेता है, उसे पूरा करता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में हर कार्यकर्ता परिश्रम करें, विजय का संकल्प लें और चुनावी रण में उतरें।

प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। हाल ही में पार्टी ने ओबीसी वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग की दो महिला कार्यकर्ताओं कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मिक को राज्यसभा भेजकर कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया है कि पार्टी की नजर हर कार्यकर्ता पर है और उसे प्रत्येक कार्यकर्ता की चिंता है। पार्टी अच्छे कार्यकर्ताओं को खोजती है और उन्हें जिम्मेदारी सौंपती है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके

Source link