Pithoragarh- पिछले एक साल में 30 करोड़ की धोखाधड़ी, 51 गिरफ्तार

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़। पिछले वर्ष से अब तक पिथौरागढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी, साइबर- ऑनलाइन फ्रॉड में लगभग 30 करोड़ की धोखाधड़ी के 66 मुकदमे दर्ज किए और 51 आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।

new-modern


वहीं ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए लोगों के खाते में अब तक साढ़े तीन लाख रुपए वापस कराए गये हैं।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के कार्यभार संभालने के बाद शेयर मार्केट- ब्याज में पैसे लगाकर लोगों से धोखाधड़ी व ऑनलाइन फ्रॉड-साइबर क्राइम और अश्लील मैसेज कर ब्लैकमेल करने आदि मामलों में पिथौरागढ़ पुलिस ने खास ध्यान दिया।

इनमें अब तक 66 मुकदमे दर्ज हुए। लगभग 30 करोड़ की धोखाधड़ी के इन मामलों में 51 लोगों को देश के विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से साइबर क्राइम से को लेकर जागरूक और सतर्क रहने की अपील की है।