अगर आप भी करना चाहते हैं माता वैष्णो देवी के दर्शन तो जाने कैसे होगा रजिस्ट्रेशन और कितने दिन पहले मिलेगा टोकन

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो धार्मिक स्थलों पर जाना…

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करते है। ऐसे में अगर आप भी वैष्णो देवी कटरा जाना चाहते हैं लेकिन रजिस्ट्रेशन को लेकर कन्फ्यूज हैं तो यह खबर आपके लिए है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज हम आपको बताएंगे कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की क्या प्रक्रिया है:-

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं होती है। यह बिल्कुल निशुल्क होता है। अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो आपको यात्रा पंजीकरण काउंटर पर जाना होगा। यहां पर आपको अपनी सारी जानकारी सही-सही एक फॉर्म में भरनी होगी। इसके बाद काउंटर से एक यात्रा पर्ची मिलेगी। पर्ची लेने के बाद यात्री अपनी यात्रा समय पर शुरू कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आप अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.maavaishnodevi.org/ पर जाना होगा।

यहां पर आपको वैष्णो देवी की यात्रा से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी।

वेबसाइट पर जाने के बाद आप यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर डिटेल्स भरने के बाद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आप वैष्णो देवी ट्रेन, फ्लाइट या टैक्सी आदि चीजों से जा सकते हैं. वैष्णो देवी के लिए जम्मू तवी और कटरा दो बड़े रेलवे स्टेशन है।

इन बातों का रखें ध्यान

आप अपनी पर्ची को तुरंत प्रिंट करवा ले। यात्रा पर्ची एक दिन के लिए ही वैध होती है। आप एक बार में कम से कम 6 लोगों का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।इसके अलावा आप वैष्णो देवी जाने के लिए 60 दिन पहले से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यदि आप घोड़े की सवारी या हेलीकाप्टर से जाना चाहते हैं तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से टोकन बुक कर सकते हैं।  किसी प्रकार की दिक्कत होने पर आप हेल्पलाइन नंबर 01922-521444 पर कॉल कर सकते हैं।