इन गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करें दही, मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे

Smriti Nigam
3 Min Read

भारतीय घरों में रोजाना खाने के साथ खाया जाने वाला लोकप्रिय खाद्य पदार्थ दही है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह बहुत ज्यादा पौष्टिक होता है। ये गर्मियों में खाया जाने वाला बेस्ट फूड भी है क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। स्वास्थ्य को भी अच्छा बनाता है और वजन घटाने में भी सहायता करता है। इसके अलावा गर्मियों में दही खाने से कई फायदे होते हैं।

पाचन रखे दुरुस्त

पाचन के लिए दही बहुत बेहतरीन होता है। दही में जीवित बैक्टीरिया होते हैं जिन्हें प्रोबायोटिक भी कहा जाता है जो आप के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह प्रोबायोटिक्स भोजन के पाचन में मदद करते हैं और पोषक तत्वों का अवशोषण करके बॉडी को एनर्जी देते हैं। जब गर्मी और नमी के कारण पाचन तंत्र अधिक संवेदनशील हो जाता है तो दही फायदा करता है। गर्मियों में दही खाने से बहुत लाभ होते हैं। यह आंत में हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को भी रोक सकता है, जो कब्ज, सूजन, दस्त आदि जैसी पाचन समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

वजन करे कंट्रोल

दही एकदम वसा और कम कैलोरी वाला भोजन भी है जो वजन मैनेज करने में मदद करता है क्योंकि यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसलिए यह आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगने देता है। दही में मौजूद कैल्शियम  पैराथाइरॉइड हार्मोन के उत्पादन को कम करके वजन कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

तनाव करे कम

दही में ट्रिप्टोफैन नामक एक एमिनो एसिड होता है, जो तनाव और चिंता को कम करने के लिए जाना जाता है। नियमित रूप से दही का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और अवसाद और चिंता का जोखिम कम होता है।

हड्डियां बनाए मजबूत

दही में कैल्शियम होता है जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसमें फास्फोरस भी होता है जो कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों का विकास करता है। साथ में गर्मियों में अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर में पानी और पोटेशियम और कैल्सियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं, जिनकी पूर्ति दही खाने से की जा सकती है।

TAGGED: ,