Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

गुजरात के एक अनोखे मतदान केंद्र पर हुई 100% की वोटिंग, इसके पीछे की वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग अब पूरी हो गई है।मंगलवार को 93 सीटों पर मतदान हुआ इस दौरान गुजरात के एक बेहद अनोखे…

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग अब पूरी हो गई है।मंगलवार को 93 सीटों पर मतदान हुआ इस दौरान गुजरात के एक बेहद अनोखे मतदान केंद्र पर 100% वोटिंग दर्ज की गई। वोटिंग प्रतिशत के मामले में पहले की तरह इस बार भी असम का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। जहां शाम 5:00 बजे तक लगभग 75% मतदान हो चुका था

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सिर्फ एक वोटर के लिए लगा बूथ

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के उन विधानसभा क्षेत्र में एक अनोखे मतदान केंद्र पर मंगलवार को 100% मतदान हुआ मध्य गिर जंगल के बानेज बूथ नंबर 3 पर सौ फीसदी वोटिंग हुई। दरअसल बानेज बूथ पर केवल एक ही मतदाता है।

यहां बानेज मंदिर के महंत हरिदासबापू ने जैसे ही वोट डाला, 100 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की गई। चुनाव आयोग देश में हर नागरिक तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। एक वोट का महत्व समझाने के लिए EC यहां सिर्फ एक वोट के लिए पूरा पोलिंग बूथ स्थापित करता है।

तीसरे चरण में 61 प्रतिशत हुआ मतदान

तीसरे चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक शाम 7:00 तक लगभग 61 फीसदी (60.92%) मतदान दर्ज किया गया। असम में 75.01%, बिहार में 56.50%, छत्तीसगढ़ में 66.94%, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव में 65.23%, गोवा में 74%, गुजरात में 56.12%, कर्नाटक में 66.71%, मध्य प्रदेश में 62.71%, महाराष्ट्र में 53.95%, उत्तर प्रदेश में 57.03% और पश्चिम बंगाल में 73.93% वोटिंग हुई है।

तीसरे चरण में मैदान में 1300 से अधिक उम्मीदवार

आम चुनाव के तीसरे चरण में पहले घोषित 94 की वजह 93 लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को 17 करोड़ 24 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपने वोट दिए। गुजरात के सूरत लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के एकमात्र उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने से वहां मतदान नहीं हुआ।

तीसरे फेज में करीब 120 महिलाओं समेत 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। बड़े नेताओं में केंद्रीय मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मंडाविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (विदिशा) और दिग्विजय सिंह (राजगढ़) भी इस बार लोकसभा चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।