स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय देहरादून में चिकित्सा शिक्षा पर 13 वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read
Gramodhyoh Vikas Sansthan raised the demand

देहरादून। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय देहरादून में चिकित्सा शिक्षा पर 13 वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री समेत अनेक विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयन इन्स्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट, के संस्थापक स्वामी राम एक महान मानवतावादी, दार्शनिक, शिक्षक एवं श्रेष्ठ योगी थे। स्वास्थ्य देखभाल और आजीविका कौशल प्रदान करके इस पहाड़ी राज्य में अवसरों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से उन्होंने हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट की स्थापना की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी राम का मत था कि मानव शरीर भगवान का मंदिर है और अपने साथी प्राणियों की निस्वार्थ सेवा करना ही प्रार्थना का सर्वोच्च रूप है। उनकी प्रेरणा से ही यह संस्थान देश को कई वर्षों से अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करता रहा है। आज हिमालयन आयुर्विज्ञान संस्थान प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों से को चिकित्सा शिक्षा, ई-लर्निंग और सिमुलेशन लैब के लिए मजबूत मॉड्यूल विकसित करने हेतु आपस में सहयोग और समन्वय से कार्य करना होगा। उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश और दुनिया का नाम रोशन करें। इसके लिये सरकार हरसंभव सहयोग और सहायता प्रदान करेगी।