shishu-mandir

पत्नी फरार, एक बेटा जेल में, एक बाहर, मुख्तार के परिवार में कौन क्या था? अभी कौन क्या है, जानिए पूरी कहानी…

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read

मुख्तार अंसारी का गुरुवार की रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बीते दिनों से वह बीमार चल रहें थे। जिनका बांदा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। मुख्तार को आईसीयू से सीसीयू में भर्ती किया गया। उनके इलाज में डॉक्टरों की नौ टीम लगी हुई थी लेकिन वह फिर भी नहीं बच सकें।

new-modern
gyan-vigyan

बता दें कि मुख्तार की पत्नी से लेकर बेटों तक पर गंभीर आरोप लगे हुए है। मुख्तार का परिवार काफी समृद्ध रहा है। यहा हम आपको बताते है कि मुख्तार के परिवार में कौन क्या था अभी कौन क्या है? जानिए मुख्तार की पूरी कहानी…

saraswati-bal-vidya-niketan

बताते चलें कि मुख्तार अंसारी का जन्म 30 जून 1963 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ था। उनका परिवार काफी जाना माना था, पूरे खानदान का लोग खूब सम्मान करते थे। मुख्तार के दादा डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, और महात्मा गांधी के काफी करीबी थे। जब देश का बटवारा हुआ उस समय उनके परिवार के सदस्य पाकिस्तान चले गए। उनके बड़े बेटे सिबकतुल्लाह अंसारी दो बार विधायक रहें। उनका निकाह बेगम राबिया से हुआ जिन्हें तीन बेटे हुए।अफजाल अंसारी पांच बार विधायक और दो बार सांसद रहें।

1985,1989,1991,1993,1996 में लागतार पांच बार सीपीआई के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत चुके है। अफजाल अंसारी को चार साल की सजा हुई, उनकी तीन बेटियां है। मुख्तार अंसारी अपने तीन भाईयो में सबसे छोटा था, लेकिन अपराध की दुनिया में सबसे बड़ा नाम मुख्तार का ही था। मुख्तार का निकाह अफंशा अंसारी से हुआ। वह लंबे समय से फरार है जिस पर उत्तर प्रदेश में पुलिस ने 75 हजार रुपए का इनाम रखा है।

इनके दो बेटे है, अब्बास अंसारी और उमर अंसारी। अब्बास भी अभी जेल में बंद है, वही उमर अंसारी भी पुलिस के निशाने पर है। उमर पर हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। उमर अभी लखनऊ में है वह अपने पिता के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में जुटा रहता है।