भूकंप के झटको से फिर डोली धरती , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता का भूकंप

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

ताइवान के पूर्वी काउंटी हुलिएन में शनिवार को 6.1 तीव्रता के दो भूकंप आए। यह जानकारी मौसम दी है। बताया कि भूकंप के इन झटको से फिलहाल कोई नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं आई हैं। दरअसल, शनिवार की सुबह के शुरुआती घंटों में आधे घंटे के अंदर दो भूकंप आए जिससे राजधानी ताइपे में इमारतों को हिला दिया। ताइवान के मौसम विभाग के मुताबिक पहला भूकंप 24.9 किमी (15.5 मील) की गहराई पर था और हुलिएन के तट से कुछ दूर आया था। वहीं दूसरा भूकंप 5.8 की तीव्रता के साथ 18.9 किमी (11.7 मील) की गहराई पर था और एक समान स्थान पर आया था।

new-modern