Uttarakhand- उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

editor1
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने अपने पुत्र हेमंत बिष्ट के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया है और आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

शुक्रवार को दिल्ली में जोत सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जोत सिंह बिष्ट को पार्टी में शामिल कराया।