Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand Cabinet Meeting: शिक्षक भर्ती में बीएड की अनिवार्यता हुई खत्म,पढ़े धामी कैबिनेट के फैसले

Uttarakhand Cabinet Meeting Today: धामी मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति के प्रख्यापन को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा हाई कोर्ट…

Uttarakhand Cabinet Meeting Today: धामी मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति के प्रख्यापन को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा हाई कोर्ट के आदेश के तहत प्राथमिक शिक्षक भर्ती में B.Ed की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा जाने आखिर धामी कैबिनेट में और क्या-क्या अहम फैसले लिए गए

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट की बैठक में कई सारे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी भी दी गई। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के सभागार में कैबिनेट की यह बैठक हुई जिसमें कई विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

कैबिनेट में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति के साथ ही बेसिक शिक्षकों की सेवा नियमावली में संशोधन और निजी भूमि पर पेड़ कटाने की अनुमति के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इसके अलावा विभागों की सेवा नियमावली और शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आवास, पर्यटन, कृषि से संबंधित प्रस्ताव भी चर्चा हुई।

Uttarakhand Cabinet Meeting– यह लिए गए फैसले

स्वास्थ्य – अटल आयुष्मान योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस सेंटर पर हंड्रेड परसेंट प्रतिपूर्ति सरकार देगी।

कौशल विकास – वर्ल्ड बैंक के सहयोग से 630 करोड रुपए का वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट भी होगा इस पर भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है पहले यह सहयोग 450 करोड रुपए का था।

आईटीआई समेत तमाम काम होने से लखवाड़ परियोजना के तहत विस्थापन नीति को मंजूरी।

उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति के प्रख्यापन को मंजूरी।

यू्आईडीबी 2030 तक की नीति को संचालित करेगा देश की न्यूनतम सीमा अलग-अलग इसमें रखी गई है सब्सिडी की कुल निवेश का 25% या 100 करोड़ होगी।

राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान देहरादून और अल्मोड़ा की सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई।

गढ़ी नेगी क्षेत्र काशीपुर को नगर पंचायत बनाया।

100 छात्रों को 5000 प्रति माह, जो पीएचडी कर रहे हों, कहीं और से कोई स्कॉलरशिप न मिल रही हो।

सुप्रीम के आदेश के तहत प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बीएड की अनिवार्यता खत्म।

पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, ओम पर्वत का 5 दिवसीय हेली दर्शन होगा। छह माह के लिए ट्रायल होगा। पैकेज टूर होगा। पर्यटन विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर

कैंसर हॉस्पिटल हर्रावाला और मातृ हॉस्पिटल पीपीपी मोड में चलेगा।

शिक्षक भर्ती के लिए बीएड की डिग्री मान्य नहीं होगी।

हेली दर्शन कार्यक्रम शुरू होगा। कैलाश ओम पर्वत के लिए शुरू होगी योजना। चार रात पांच दिन का पैकेज छह महीने के लिए।

इन्वेस्टर समिट के तहत हर्रावाला और हरिद्वार में अस्पताल बनेंगे पीपीपी मोड पर।