shishu-mandir

Uttarakhand- प्रदेश में ग्रीष्मावकाश वाले विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश 01 जून 2022 से

editor1
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड ने पत्र जारी करते हुए आदेशित किया है कि प्रदेश में ग्रीष्मावकाश वाले समस्त विद्यालयों का संचालन दिनांक 31 मई, 2022 तक किया जाना है। कहा गया है कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में समस्त प्राथमिक / माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश 01 जून 2022 से 05 जुलाई, 2022 तक रहेगा।

new-modern
gyan-vigyan

बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में दिनांक 12 मई, 2022 को विद्यालयी शिक्षा विभाग की सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 31 मई. 2022 को अर्न्तराष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों द्वारा तम्बाकू निषेध सम्बन्धी शपथ ली जानी है। इस कार्यक्रम के दृष्टिगत यह निर्णय हुआ है।

saraswati-bal-vidya-niketan

यहां देखें जारी आदेश-