उत्तराखंड में जल रहे जंगल, अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं हुई दर्ज

editor1
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों वनाग्नि की घटनाओं में फिर से तेज़ी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई हैं। उत्तराखंड में 1 नवंबर 2023 से अब तक अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

new-modern

वन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बीते 24 घंटे में गढ़वाल में सात, कुमाऊं में 45 और दो वन्यजीव क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं। वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं।