मेहंदी के बाद गायब हुई दुल्हन, शादी से पहले घर में मचा हड़कंप

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read

पौड़ी गढ़वाल के कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब मेहंदी की रस्म के बाद दुल्हन अचानक गायब हो गई। मंगलवार तड़के घरवालों को दुल्हन अपने कमरे में नहीं मिली। खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और दुल्हन की तलाश जारी है।

new-modern

बता दें, कोट ब्लॉक की रहने वाली युवती की शादी रुद्रप्रयाग जिले के एक युवक से तय हुई थी। शादी समारोह लड़के के गांव में हो रहा था। सोमवार रात को मेहंदी की रस्म हुई और सभी रिश्तेदार शादी की खुशियां मना रहे थे। लेकिन मंगलवार सुबह जब घरवाले उठे तो दुल्हन अपने कमरे से गायब थी। घरवालों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चला। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था।

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़के की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दुल्हन के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया है। सभी लोग सदमे में हैं और दुल्हन के सकुशल वापस लौटने की दुआ कर रहे हैं।

पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। दुल्हन के खुद घर से जाने या किसी के द्वारा अगवा किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस जल्द से जल्द दुल्हन को खोजने का प्रयास कर रही है।