Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

लोकसभा चुनाव 2024: बेंगलुरु में मतदाताओं को दिया जा रहा है डोसा, देसी घी के लड्डू और जूस और साथ में बीयर भी

Lok Sabha Election 2024: सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाने के लिए अब फिर से तरह-तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। वोट…

Lok Sabha Election 2024: सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाने के लिए अब फिर से तरह-तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। वोट देने के लिए लोग घरों के बाहर निकले इसके लिए कई रेस्टोरेंट कमर्शियल कंपनियों और मॉल में तरह-तरह की स्कीम लॉन्च की जा रही है। लोकसभा चुनाव में वोट करने के बाद अपनी उंगलियों की स्याही दिखाने पर लोगों को फ्री में नाश्ता बीयर और खरीदारी के तमाम तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बेंगलुरु में 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी हालांकि बेंगलुरु में काम वोटिंग को लेकर अधिकारी परेशान है। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग तमाम तरह की कोशिश कर रहा है लेकिन बढ़ते हुए तापमान के कारण कम मतदान प्रतिशत को लेकर चिंताएं बढ़ गई है।

वोटिंग को बढ़ाने के लिए क्या-क्या घोषणाएं…

बेंगलुरू के नृपथुंगा रोड पर स्थित निसर्ग ग्रांड होटल ने वोट देने वालों को ऑफर दिया है कि 26 अप्रैल को उन मतदाताओं को मुफ्त बेन खली डोसा, घी के लड्डू और जूस देगा जो वोट के प्रमाण के रूप में अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाएंगे।

जबकि एक और रेस्टोरेंट में मालगुडी मायलारी माने डोसा और फिल्टर कॉफी की पेशकश की है। इसी तरह उडुपी रुचि मुफ्त मॉकटेल दे रहा है जबकि आयंगर ने ओवन फ्रेश बेकरी पर 10% की छूट दी है। ओरियन मॉल और लुलु मॉल में कामत होसारुचि मतदाताओं को 10% की छूट दी जा रही है।

रैपिडो से फ्री राइड, मेट्रो रेल भी देर रात तक चलेगी

वही रैपीडो ने वोट का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग और बीएमपी से पार्टनरशिप करते हुए वोटिंग के दिन वोटर को फ्री राइड देने का वादा किया है। रैपीडो एप पर कोई भी नागरिक वोट नो लिखकर फ्री राइड कर सकता है। उधर मेट्रो रेल सेवा ने ऐलान किया है की वोटर की सुविधा के लिए मेट्रो शुक्रवार रात 12:35 तक चलेगी।

वंडरला होलीडेस ने दी 15 प्रतिशत की छूट

जाने माने अम्यूजमेंट पार्क वंडरला होलीडेस ने अपनी टिकट पर 15 प्रतिशत की छूट का ऐलान किया है। इसके लिए वोटर्स को अपनी अंगुली पर नीली स्याही दिखानी होगी। यह ऑफर वोटिंग के अगले तीन दिनों तक वैलिड रहेगा।

फ्री बीयर और मील

बेंगुलुरू के कादूबीसनाहल्ली में ब्रीयूपब, डेक ऑफ ब्रीयू में वोटिंग के अगले दिन पहले 50 गेस्ट जिन्होंने वोट किया है। उनको एक्स्ट्रा बीयर दिया जाएगा। ऐसे गेस्ट को केवल अपने हाथों पर वोटिंग स्याही के निशान दिखाने होंगे। अर्बन हैंगआउट स्पेस, सोशल ने वोट करके वहां पहुंचने वालों को 20 प्रतिशत छूट का ऑफर किया है। यह ऑफर अगले एक सप्ताह तक वैलिड रहेगा।