Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Rampur Tiraha- रामपुर तिराहा कांड में महिलाओं को अब तक न्याय नहीं मिलना संवेदनहीनता, छात्रों ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ में छात्र-युवाओं ने राज्य आंदोलनकारियों, शहीदों को याद कर अब तक न्याय नहीं मिलने पर उठाए सवाल पिथौरागढ़। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर के…

पिथौरागढ़ में छात्र-युवाओं ने राज्य आंदोलनकारियों, शहीदों को याद कर अब तक न्याय नहीं मिलने पर उठाए सवाल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड (Rampur Tiraha) की 26 वीं बरसी पर जिला मुख्यालय में छात्र युवाओं और नागरिकों ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आंदोलनकारियों की शहादत को याद कर युवाओं ने रामपुर तिराहा (Rampur tiraha) कांड को पुलिसिया बर्बरता की सबसे क्रूर घटनाओं में एक बताया।

Uttarakhand- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन

शुक्रवार शाम नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित युवाओं ने इस घटना के पीड़ितों को अब तक न्याय न मिलने से सबक लेने की अपील की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत ने 2 अक्टूबर 1994 के रामपुर तिराहा (Rampur tiraha) कांड पर विस्तार से बात रखी।

उन्होंने महिलाओं के साथ रामपुर तिराहा (Rampur tiraha) हुए अत्याचार और आंदोलनकारियों की गोली मारकर हत्या करने की इस घटना के दोषियों को राज्य बनने के इतने सालों बाद भी सजा न मिलने पर घोर आश्चर्य जताया।

उन्होंने कहा कि इस दिन को याद करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि युवा पीढ़ी जनता के हितों के संघर्षों को आगे बढ़ाने के लिए इससे सबक ले सकें। आरंभ संस्था की नूतन ने कहा कि इस घटना में महिलाओं को अब तक न्याय न मिल पाना हमारे समाज के साथ ही राज्य व्यवस्था की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

वर्तमान में भी ऐसे आंदोलनों में पुलिसिया दमन की शिकार महिलाएं ही होती हैं। महिलाओं पर होने वाली हिंसा के मामले में दोषपूर्ण रवैये का अंदाजा अभी हाथरस में हुई घटना से एक बार फिर स्पष्ट होता है।

Uttarakhand— शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

कार्यक्रम में छात्र नेता किशोर कुमार जोशी, पिथौरागढ़ महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राकेश जोशी, छात्र दीपक आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन आरंभ के शिवम ने किया। इस दौरान अनेक छात्र उपस्थित थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/