अब आप भी सिर्फ 5000 में शुरू कर सकते हैं करोड़ों का बिजनेस, करना होगा यह काम

Smriti Nigam
4 Min Read

भारत में इलायची की खेती बड़े पैमाने पर होती है. इसे नगदी फसल के रूप में उगाया जाता है। इसकी खेती से देश के किसान बंपर कमाई भी करते हैं। अगर आप भी इलायची की खेती करना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके लिए कुछ सुझाव बताएंगे।

भारत में इलायची की खेती मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में की जाती है। इलायची की मांग देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है इलायची का उपयोग भजन कन्फेक्शनरी , पेय पदार्थ बनाने में किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग मिठाइयों को स्वादिष्ट बनाने के लिए भी किया जाता है।


इलायची की खेती के लिए दोमट मिट्टी को अच्छा माना जाता है। इसकी खेती लेटराइट मिट्टी, काली मिट्टी में भी की जा सकती है। इलायची के खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। बलुई मिट्टी में कभी भी इलायची की खेती नहीं होती है। इससे नुकसान हो सकता है। इलायची की खेती के लिए 10 से 35 डिग्री का तापमान सबसे बेहतर माना जाता है।

कैसा होता है इलायची का पौधा?
इलायची का पौधा 1 से 2 फीट लंबा होता है। इसके पौधे का तना 1 से 2 मीटर लंबा होता है। इलायची के पौधे की पत्तियां 30 से 60 सेंटीमीटर लंबी होती है। इसकी चौड़ाई 5 से 9 सेंटीमीटर तक होती है। अगर आप इलायची के पौधे को खेत की मेड़ पर लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 1 से 2 फीट की दूरी पर मेड़ बनानी होगी। वही इलायची के पौधे को गढ्ढो में लगाने से उन्हें दो से तीन फीट की दूरी पर लगाना चाहिए। खोदे हुए गड्ढे में गोबर की मात्रा भी अच्छी डालनी चाहिए। इलायची के पौधे को परिपक्व होने के लिए 3 से 4 साल लग जाते हैं। इलायची की कटाई के बाद इसे कई दिनों तक धूप में सुखाना पड़ता है। इसके लिए किसी मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसे 18 से 24 घंटे तक काफी गर्म तापमान में सुखाना चाहिए।

कब करें इलायची की खेती ?
बारिश के मौसम में इलायची के पौधे खेत में लगाने चाहिए। भारत में इसे जुलाई माह में खेत में लगाया जाता है। इस समय वर्षा के कारण सिंचाई कम होती है। ध्यान रखें इलायची के पौधे को हमेशा छाया में ही लगाने चाहिए। बहुत अधिक धूप और गर्मी के वजह से इसकी पैदावार कम हो जाती है।

इलायची से कितना होगा प्रॉफिट?
जब इलायची पूरी तरह सूख जाए तो इसे हाथों या नारियल की चटाई या तार की जाली से रगड़ा जाता है। फिर उन्हें आकार और रंग के अनुसार क्रमबद्ध किया जाता है। आप बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। प्रति हेक्टेयर 135 से 150 किलोग्राम इलायची की उपज प्राप्त की जा सकती है। बाजार में इलायची की कीमत 1100 से 2000 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक हैइस तरह आप 5-6 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।