shishu-mandir

उत्तराखंड में शुरु हुई मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना (Mukhyamantri vatsalya yojana)

Newsdesk Uttranews
3 Min Read


 

new-modern
gyan-vigyan

देहरादून,02 अगस्त 2021— सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना (Mukhyamantri vatsalya yojana)का शुभारंभ किया। पहले चरण में 1557 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। लाभार्थियों में 805 बालक और 752 बालिकांए हैं। 

saraswati-bal-vidya-niketan

कोविड-19 या अन्य बीमारियों से माता-पिता या संरक्षक की मृत्यु से प्रभावित बच्चों के कल्याण के लिए उत्तराखंड राज्य सरकार ने यह योजना शुरु की है। इसके तहत लाभार्थियों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। 

इसके साथ ही सभी लाभार्थी बच्चों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
 बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए समस्त जिलाधिकारियों को प्रभावित बच्चों की देखभाल , पुनर्वास , चल-अचल संपत्ति एवं उत्तराधिकारों की रक्षा के लिए  संरक्षक अधिकारी नामित किए गए हैं। 

सोमवार यानि आज प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ Mukhyamantri vatsalya yojana का शुभारंभ हो रहा है। कोविड-18 महामारी एवं अन्य बीमारियों से माता-पिता या संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 वर्ष तक के प्रभावित बच्चों की देखभाल, पुनर्वास , चल-अचल संपत्ति एवं उत्तराधिकारों एवम विधिक अधिकारों के संरक्षण हेतु  “मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना” लागू की गई है।

 

जानकारी के अनुसार प्रदेश में माता-पिता दोना की मृत्यु होने से अनाथ बच्चों की संख्या  151 है। माता-पिता में से किसी एक कमाऊ सदस्य की मृत्यु से प्रभावित बच्चों की संख्या 2196 तथा कोविड से माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चों की संख्या है 68 , जिसमे 29 बालक और 39 बालिकाएं है। इसके अलावा  कोविड से माता-पिता संरक्षक में से किसी एक की मृत्यु से प्रभावित होने वाले बच्चों की संख्या है 1489, जिसमे 776 बालक और 713 हैं बालिकाएं
Mukhyamantri vatsalya yojana के शुरुआत के अवसर पर कुल 1062 बच्चों को माह जुलाई की 3 हज़ार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर दी गई है। 

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना प्रथम चरण में धनराशि प्रेषण के लिए जनपदवार लाभार्थी बच्चों में अल्मोड़ा से 49 , बागेश्वर से 22 , चमोली से 28 ,चंपावत से 59 , देहरादून से 123 , हरिद्वार से 70, नैनीताल से 146 , पौड़ी गढ़वाल से 122 , राद्रप्रयाग से 54 , उद्यम सिंह नगर से 79 , टिहरी गढ़वाल से 132 , पिथौरागढ़ से 41 और उत्तरकाशी से 137 बच्चे  लाभान्वित हुए हैं। 

उत्तरा न्यूज के यूट्यूब चैनल को यहां सब्सक्राइब करें